April 4, 2026 08:36:58

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

मण्डली पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी प्रकरण में 2 वर्षो से वांछित फरार अपराधी को किया गिरफ्तार

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

मण्डली पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी प्रकरण में 2 वर्षो से वांछित फरार अपराधी को किया गिरफ्तार

AINभारतNEWS से राजस्थान स्टेट ब्यूरो अशरफ मारोठी

बाड़मेर जिला पुलिस अधीक्षक श्री दिगंत आनंद IPS ने बताया कि जिले में वांछित अपराधियों की दस्तयाबी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत बालोतरा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुभाषचंद्र खोजा, वृताधिकारी वृत्त पचपदरा रणवीर सिंह मीणा के सुपरविजन में कमलेश उ.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना मण्डली ने मय पुलिस टीम के साथ प्रकरण संख्या 121/2021 धारा 8/15, 25 एनडीपीएस एक्ट पुलिस थाना पचपदरा में 02 वर्ष से फरार वांछित मुलजिम रामलाल विश्नोई को किया गिरफ्तार।
पुलिस कार्यवाहीः- दिनांक 07 मई 2021 को थानाधिकारी पुलिस थाना पचपदरा मय पुलिस टीम ने अवैध मादक पदार्थों से भरे बल्कर टैंकर में 18 किवंटल 81 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद किया गया था। भारी मात्रा में बरामद अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त से भरा हुए बल्कर टैंकर के रजि0 नम्बर की परिवहन कार्यालय से जानकारी प्राप्त करने पर उक्त टैंकर फर्जी नाम से रजिस्टर्ड होना पाया गया। जिस पर पुलिस टीम ने मुलजिमानों को चिन्हित करने में अथक परिश्रम कर लगातार प्रयास कर तकनीकि व आसूचना संकलन करते हुए प्रकरण में मुलजिमानों को नामजद किया। प्रकरण में बरामद अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त से भरा हुआ बल्कर टैंकर के चालक वांछित मुलजिम रामलाल विश्नोई पुत्र श्री खंगारराम जाति विश्नोई उम्र 37 साल निवासी जाणियों का बास पुलिस थाना कापरड़ा जिला जोधपुर ग्रामीण की दस्तयाबी हेतु थाना स्तर पर विशेष टीम का गठन कर तलाश जारी रखते हुए वांछित मुलजिम रामलाल विश्नोई को पुलिस टीम कापरडा जिला जोधपुर ग्रामीण की सहायता से दस्तयाब कर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई। मुलजिम से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी से जुडे नेटवर्क व खरीद फरोक्त के सम्बन्ध में पुलिस अनुसंधान जारी है।

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें