बाड़मेर जिला पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद ने पुलिस थाना चौहटन का किया वार्षिक निरीक्षण
1 min read
बाड़मेर जिला पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद ने चौहटन पुलिस थाना का किया वार्षिक निरीक्षण

AINभारतNEWS से राजस्थान स्टेट ब्यूरो अशरफ मारोठी
बाड़मेर जिला पुलिस अधीक्षक श्री दिगंत आनंद IPS ने पुलिस थाना चौहटन का किया वार्षिक निरीक्षण इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक ने पुलिस थाना परिसर, हवालात, मालखाना, स्वागत कक्ष, मैंस व अपराध रेकॉर्ड का किया निरीक्षण, दिये आवश्यक दिशा-निर्देश, जिला पुलिस अधीक्षक ने थाना के अनुसंधान अधिकारियो के साथ बैठक कर लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर प्रकरणों का शीध्र निस्तारण करने तथा मालखाना आईटम का निस्तारण करने, वांछित अपराधियों की शीघ्र दस्तयाबी करने, हिस्ट्रीशीटर, हार्डकोर अपराधियों व सक्रिय आदतन बदमाशों पर कडी निगरानी रखते हुए निरोधात्मक कार्यवाही कर पाबंद करवाने का दिया निर्देश, जिला पुलिस अधीक्षक ने पुलिस थाना पर आने वाले परिवादियों की समस्याओं को सुना जाकर निष्पक्ष कार्यवाही कर तुरन्त राहत पहुंचाने सहित हल्का क्षैत्र में नियमित पैदल गश्त व नाकाबंदी करने का दिया निर्देश, निरीक्षण के दौरान जिला पुलिस अधीक्षक ने थाना के अधिकारियों, जवानों के साथ की बैठक, उनकी समस्याओं को सुन उचित समाधान भी किया गया, वार्षिक निरीक्षण के दौरान थानाधिकारी पुलिस थाना चौहटन, वृताधिकारी वृत चौहटन उपस्थित रहे।
