नाबालिग के साथ गैंगरेप के आरोपियों को पुलिस ने चार घंटे में किया गिरफ्तार
1 min read
नाबालिग के साथ गैंगरेप के आरोपियों को पुलिस ने चार घंटे में किया गिरफ्तार
AINभारतNEWS से राजस्थान स्टेट ब्यूरो अशरफ मारोठी
जोधपुर
जोधपुर से इस वक्त की बड़ी खबर, विश्वविद्यालय के ओल्ड कैंपस में नाबालिग के साथ गैंगरेप,
बाड़मेर के समंदर सिंह, पटम सिंह, ओसियां के धर्मपाल सिंह के रूप में हुई आरोपियों की पहचान!
पुलिस के अनुसार एक आरोपी AVBP के टिकट पर छात्र संघ का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था…
प्रेमी के साथ आई नाबालिग से हुआ गैंगरेप:जेएनवीयू हॉकी मैदान की घटना, पुलिस ने 4 घंटे में आरोपियों की किया गिरफ्तार,,!!_
_गैंग रेप करने वाले तीनों आरोपियों के साथ ही नाबालिग के साथ दुर्व्यवहार करने वाले गेस्ट हाउस के कर्मचारी को भी पुलिस हिरासत मे लिया गया।_
_अपनायत की नगरी जोधपुर में शर्मसार करने वाली घटना आई सामने मदद के बहाने नाबालिग के साथ किया गैंगरेप घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई 4 घंटे के अंदर गैंगरेप के आरोपियों को किया गिरफ्तार, वहीं पीड़िता का प्रार्थमिक उपचार के बाद काउंसलिंग कर मेडिकल करवाया जा रहा है।_
_जानकारी देते हुए डीसीपी पूर्व अमृता दूहन ने बताया कि अजमेर से एक प्रेमी युगल घर से भागकर जोधपुर आया था। बस स्टेंड से बाहर आने के बाद होटल की तलाश कर रहे थे। इधर उधर भटकने के बाद रात 12:30 के करीब एक गेस्ट हाउस में गए। यहां गेस्ट हाउस में कमरा मांगने पर कर्मचारी ने उनके साथ की बदतमीजी, आईडी नहीं होने की वजह से दोनों गेस्ट हाउस से बाहर आकर सड़क पर भटकने लगे।_
