जोधपुर पुलिस ने एक ही परिवार के 4 सदस्यों की कुल्हाड़ी से हत्या कर जिंदा जलाने के मामले का किया खुलासा
1 min read
जोधपुर पुलिस ने एक ही परिवार के 4 सदस्यों की कुल्हाड़ी से हत्या कर जिंदा जलाने के मामले का किया खुलासा
AINभारतNEWS से राजस्थान स्टेट ब्यूरो अशरफ मारोठी 
जोधपुर के निकटवर्ती ओसिया पुलिस थाना क्षेत्र के रामनगर गांव की घटना एक ही परिवार के चार सदस्यों की कुल्हाड़ी से हत्या कर सभी को जिंदा जलाने के मामले का हुआ खुलासा पुलिस को मिली कामयाबी, मृतक पूनाराम के भतीजे पप्पू राम को लिया पुलिस हिरासत में, पुलिस पूछताछ में पप्पू राम द्वारा घटना को अंजाम देना स्वीकारने की सूचना, सामूहिक हत्याकांड को अंजाम देने के पीछे 2 बड़े कारणों का हुआ खुलासा, संपत्ति विवाद और पप्पू राम के भाई की आत्महत्या का भी जुड़ रहा कनेक्शन, पप्पू राम का भाई सूरत में रहते कर चुका आत्महत्या, अपने भाई की मौत के मामले में पूनाराम के बेटे रेवंतराम पर था संदेह, भाई की मौत का बदला लेने के लिए रची पूरी साजिश, रेवंतराम को मारने के उद्देश्य से पप्पू राम आया था पूनाराम के घर, रेवंतराम को नहीं पाकर पहले पत्नी धापू पर बोला हमला, फिर बदले की भावना से एक-एक कर सभी को उतारा कुल्हाड़ी से मौत के घाट, पप्पू राम द्वारा पिछले दो-तीन दिनों में कई लोगों से इस संबंध में की गई थी फोन पर बात, पुलिस हर पहलू पर इस मामले में कर रही है गंभीरता से जांच, IG जयनारायण शेर, SP धर्मेंद्र सिंह के प्रयासों से मिली कामयाबी, जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता भी इस मामले में एक्टिव मोड पर नजर आ रहे थे
