नकबजनी की तीन वारदातो का खुलासा, 3 शातिर नकबजन गिरफ्तार
1 min read
नकबजनी की तीन वारदातो का खुलासा, 3 शातिर नकबजन गिरफ्तार
AINभारतNEWS से राजस्थान स्टेट ब्यूरो अशरफ मारोठी
बाड़मेर जिला पुलिस अधीक्षक श्री दिगंत आनंद IPS ने बताया कि सम्पति संबंधी अपराधो की रोकथाम एवं वांछित अपराधियों की दस्तयाबी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत श्री सत्येन्द्रपालसिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाड़मेर, श्री आनंदसिंह राजपुरोहित वृताधिकारी वृत्त बाड़मेर के सुरपविजन में श्री गंगाराम गांवा नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना कोतवाली के नेतृत्व मे श्री नारणाराम स.उ.नि. पुलिस थाना कोतवाली मय पुलिस टीम द्वारा मुलजिम चम्पालाल, हाकम व रमेश को गिरफतार कर नकबजनी की तीन वारदातों का खुलासा करने मे सफलता हासिल की गई।
घटना का विवरणः- 1. दिनांक 22.06.2023 की रात्रि में शास्त्री नगर बाडमेर मे प्रार्थीया श्रीमती आशादेवी के घर मे सोने चांदी के गहनो की चोरी की घटना कारित करना, 2. दिनांक 23.06.2023 की रात्रि में शास्त्री नगर बाडमेर मे रात्रि के समय मे भवानीसिंह के घर मे सोने चांदी के गहनो की चोरी करना व 3. दिनांक 07.07.2023 की रात्रि को जटियो का नया वास बाडमेर मे प्रकाशकुमार गोसाई के घर मे सोने चांदी के गहनो की चोरी की वारदात कारित करना वगैरा की रिपोर्ट प्राप्त होने पर इस सम्बन्ध में अलग-अलग प्रकरण जुर्म धारा 457, 380 भादसं मे दर्ज किये जाकर अनुसंधान व तलाश पतारसी शुरु की गयी।
पुलिस कार्यवाही :- नकबबजनी की वारदातो को गम्भीरता से लेते हुए श्री गंगाराम खावा नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना कोतवाली के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा गहन अनुसंधान करते हुए घटना के आस पास के सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण कर तकनिकी व आसूचना से सदिग्ध चम्पालाल पुत्र किशनाराम जाति भील को दस्तयाब कर गहनता से पूछताछ अपने सहयोगियों रमेश जोगी निवासी जोगियो की दडी व हाकम जोगी निवासी भाचभर के साथ अलग-अलग वारदाते करना स्वीकार करने पर मुलजिम चम्पालाल को पुर्व मे गिरफतार कर पेश अदालत किया जा चुका है तथा मुलजिम हाकम पुत्र श्री सकुराराम जाति जोगी निवासी भाचभर पुलिस थाना रामसर, रमेश पुत्र श्री भूराराम जाति जोगी निवासी जोगियो की दडी पुलिस थाना सदर जिला बाडमेर को कल दिनांक 19.07.2023 को गिरफतार करने मे सफलता हासिल की गयी। आरोपियों से एक प्रकरण में चुराया गया माल मसरूका बरामद किया जा चुका है अन्य प्रकरणों में मुलजिमानो से पूछताछ व बरामदगी के प्रयास जारी है।
