भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के जालौर आगमन पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणपत बांठिया ने किया स्वागत
1 min read
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के जालौर आगमन पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणपत बांठिया ने किया स्वागत
AINभारतNEWS से राजस्थान स्टेट ब्यूरो अशरफ मारोठी
बालोतरा।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी पी जोशी के जालोर जिले में आगमन पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया ने जोशी का दुपट्टा पहनाकर किया स्वागत, आज सोमवार को बांठिया जालोर जिले के प्रवास पर रहे।
भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया ने बताया कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व चितौड़गढ़ सासंद सी पी जोशी का सोमवार को जालोर जिले में आगमन अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोशी का स्वागत अभिनंदन किया गया।बाठिया ने प्रदेशाध्यक्ष सी पी जोशी से मुकालात कर उनके साथ की संगठनात्मक चर्चा, इस दौरान भाजपा जालौर जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह, बालोतरा जिला अध्यक्ष बाबू सिंह राजगुरु, बालोतरा जिला मंत्री खेताराम प्रजापत, गोविंद सिंह राजपुरोहित कालूड़ी सहित अनेको भाजपा कार्यकर्ता बांठिया के साथ मौजूद थे।