
बांठिया ने भाजपा कल्याणपुर भाजपा मंडल का किया दौरा, बालोतरा में परिवर्तन यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा
AINभारतNEWS से राजस्थान स्टेट प्रभारी अशरफ़ मारोठी की ख़ास खबर
बालोतरा।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया ने आज बुधवार को जिला बालोतरा के कल्याणपुर भाजपा मंडल का किया दौरा, भाजपा परिवर्तन संकल्प यात्रा की तैयारियों के बारे में भाजपा कार्यकर्ताओं से बांठिया ने ली जानकारी इस दौरान बांठिया ने कल्याणपुर मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं को भी किया सम्बोधित, बांठिया ने बताया कि परिवर्तन यात्रा को आम जन का अपार स्नेह मिल रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बांठिया ने कहा कि राजस्थान प्रदेश का आमजन, किसान आज प्रदेश की कांग्रेस सरकार से परेशान और दुखी नजर आ रहा है, बांठिया ने कहा कि इस सरकार ने किसानों का ऋण भी माफ नहीं किया, आज राजस्थान में आपराधिक घटनाओं के मामले रोजाना सामने आ रहे है। ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी पीने का पानी पैसे देकर खरीदना पड़ रहा है। बांठिया ने बूथ कार्यकर्ताओं,शक्ति संयोजक, भाजपा नेताओं सहित सभी वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर बांठिया ने कल 7 तारीख को बालोतरा में होने वाली जन सभा को सफल बनाने का किया आव्हान, बांठिया ने भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया आवश्यक दिशा निर्देश, परिवर्तन यात्रा के दौरान विशाल आमसभा में आने वाले महानुभावों के बारे मैं भी बांठिया ने ली जानकारी।
इस अवसर पर बांठिया के साथ भारतीय जनता पार्टी कल्याणपुर मण्डल अध्यक्ष श्रवण सिंह राजपुरोहित,सरपंच मानाराम पालीवाल, ठाकुर आवड़दान, भारतीय जनता पार्टी जिला मंत्री बजरंगसिंह राजपुरोहित,लेखराज पालीवाल, हनुमानराम पालीवाल, शंकरलाल पालीवाल, पप्पूराम विशनोई, श्रीराम विशनोई, गणपत राम सहित ग्रामीणजन व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।