स्वयंसेवक संघ व भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा मेजा में विशाल कलश यात्रा निकाली गई
1 min read
लालापुर प्रयागराज
विश्व हिंदू परिषद राष्ट्रीय
स्वयंसेवक संघ व भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा मेजा में विशाल कलश यात्रा निकाली गई।
AiNभारत न्यूज़ संवाददाता सतीश द्विवेदी की ख़ास रिपोर्ट ख़बर भी असर भी लालापुर प्रयागराज
अयोध्या से पूजनीय संतों द्वारा लाये गए अक्षत विशाल कलश यात्रा जिला यमुना पार के मेजा में निकाली गई। डीजे और गाजे बाजे के साथ हजारों कार्यकर्ताओं ने विशाल कलश यात्रा में साथ-साथ रहे। कलश यात्रा संघ कार्यालय मजा से निकालकर मजा चौराहे पर होते हुए पेट्रोल पंप से पूरे मेजा में भ्रमण कर विशाल कलश यात्रा निकाली गई।
22 जनवरी 2024 को श्री राम मंदिर अयोध्या में भगवान के दर्शन एवं घर-घर परिवार की संख्या के अनुसार दीपक जलाने के लिए, हर गांव के मंदिरों को सजाने हनुमान चालीसा का पाठ करने सुंदरकांड का पाठ करने एवं भोज भंडारे की आयोजन के लिए सभी सनातन धर्म को मानने वाले लोगों से आग्रह किया।विश्व हिंदू परिषद काशी प्रांत के अध्यक्ष केपी सिंह जी की अध्यक्षता में विशाल कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें मुख्य रूप से प्रांत उपाध्यक्ष विनोद विहिप, शंकरदेव त्रिपाठी प्रांत संस्कृत प्रमुख विहिप, जमुना पार के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक आलोक जी,जिला अध्यक्ष जमुनापार विनोद प्रजापति, पूर्व विधायक नीलम करवरिया, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ संगम मिश्र, भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राम भवन, एस. के. तिवारी डायरेक्टर सेंट्रल अकादमी प्रयागराज, विनीत शुक्ल, दिलीप शुक्ल,यश विक्रम त्रिपाठी, अन्य बहुत से वरिष्ठ कार्यकर्ता,स्वयंसेवक, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी व विश्व हिंदू परिषद के जमुना पार जिले के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
