October 6, 2025 00:44:15

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

साहिब श्री गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाशपर्व,सर्वधर्म समुदाय के लिए प्रेरणा का स्रोत है-सरदार पतविंदर सिंह 

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

साहिब श्री गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाशपर्व,सर्वधर्म समुदाय के लिए प्रेरणा का स्रोत है-सरदार पतविंदर सिंह

 AiN भारत संवाददाता सतीश द्विवेदी की ख़ास रिपोर्ट लालापुर प्रयागराज

तीन पीढियो ने देश धर्म की रक्षा के लिए महान बलिदान दिया।।

प्रयागराज / भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने कहा कि साहिब श्री गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाश पर्व मनाते हुए गुरु पिता के उपदेश,आदेश और हुक्म पर विचार करने का समय है ताकि हम सुपुत्र- सुपुत्रिया बन सके और आध्यात्मिक आनंद और सम्मान प्राप्त कर सके।

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने आगे कहा कि हर साल गुरु पर्व मनाते पंथक समस्याओं के बारे में चिंतन करना जरूरी है जिसके द्वारा हम गुरूबाणी के साथ जुड़कर पथ को सही मार्ग पर अग्रसर कर सके।यह साल 2025 का पहला प्रकाश पर्व है क्यों न आज से ही नीति निर्धारण कर गुरु के मार्ग पर कदम बढ़ाए। गुरु हुक्म पर विचार करने की जरूरत है जब लग खालसा रहे न्यारा,तब लग तेज दियो में सारा।।साहिब श्री गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाश पर्व न केवल सिख समुदाय के लिए बल्कि पूरे समुदाय के लिए प्रेरणा का स्रोत है समाज में ज्ञान,सत्य और न्याय का प्रकाश फैलाया।

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने कहा कि साहिब श्री गुरु गोविंद सिंह जी की तीन पीढियो ने देश धर्म की रक्षा के लिए महान बलिदान दिया। आज देश अपने स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है ऐसे में साहिब श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर नमन कर प्रत्येक भारतवासी गर्व महसूस कर रहा है गुरु जी के विचारों और वाणियो से पता चलता है कि साहिब श्री गुरु गोविंद सिंह जी ने कर्म सिद्धांत,समभाव,समानता निडरता,स्वतंत्रता का संदेश देकर समाज को एक सूत्र में पिरोने का काम किया। आज फिर जरूरत है कि उनके बताएं मार्ग पर चल हम सभी धर्म,समाज व भाईचारे को मजबूत कर एक भारत -श्रेष्ठ भारत के लिए कार्य करें l

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने कहा कि साहिब श्री गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाश पर्व आज भी हर अनुयाई के हृदय में जोश व आत्मविश्वास का संचार करता है।

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें