चंदौली। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में आज दिनांक 13 जनवरी को कालीमहल चौराहा स्थित पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री
1 min read
चंदौली। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में आज दिनांक 13 जनवरी को कालीमहल चौराहा स्थित पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यूथ कांग्रेस ने यूथ जिला अध्यक्ष माधवेंद्र मूर्ति ओझा का जन्मदिन मनाया। यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केक काटा व जरूरत मंदो को भोजन बाट कर पदाधिकारीयो ने लंबी उम्र की कामना किया।इस अवसर पर शहर अध्यक्ष रामजी जी गुप्ता जी ने कहा कि जब से यूथ कांग्रेस चंदौली का जिला अध्यक्ष माधवेंद्र सिंह ओझा बने तब से युवा कांग्रेस में नई जान और ऊर्जा का संचार देखने को मिला और युवा कांग्रेस चंदौली में युवाओं की एक मजबूत टीम कार्य कर रही है इनके दीर्घायु होने की भी कामना करता हू। उक्त अवसर पर माधवेंद्र मूर्ति ओझा ने कहा कि हमारे जन्मदिन पर युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जो स्नेह और प्यार दिया है इसके लिए मैं आप सभी का आभार व्यक्त करता हु। कार्यक्रम में मुख्यरूप से दशरथ चौहान ,बृजेश गुप्ता, श्रीवेंद्र मिश्रा,कीशले सिंह,अविनाश, आकाश, मो• गुफरान,राकेश सिंह,विजय गुप्ता,मोहन गुप्ता,हंसराज शर्मा, नंदलाल गुप्ता, संजय जायसवाल आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहें।
इस कार्यक्रम का आयोजन युवा कांग्रेस के मुगलसराय विधानसभा अध्यक्ष प्रकाश शर्मा जी ने किया।।
Ain भारत न्यूज़
हंसराज शर्मा mgs