October 3, 2025 00:52:57

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

दही चूड़ा और लजीज खिचड़ी के महक के साथ मना मकर संक्रांति 

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

दही चूड़ा और लजीज खिचड़ी के महक के साथ मना मकर संक्रांति

 

चंदौली। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में दही चूड़ा, तिलवा,तिलकुट की महक और लजीज खिचड़ी के साथ मंगलवार को नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में मकर संक्रांति का पर्व परम्परागत तरीके से श्रद्धापूर्वक मनाया गया।भोर में ही आस्थावान विभिन्न गंगा घाटों पर स्नान किया। स्नान के बाद लोगों ने दान-पुण्य किया। लोगों ने सुबह स्नान ध्यान के बाद तिल और अनाज का दान किया। नए वस्त्र पहन कर चुड़ा, दही, गुड़, तिलकुट, लाईऔर विभिन्न प्रकार के ब्यंजन किया। इसके बाद पूरे परिवार के साथ पतंगबाजी का आनंद उठाया। दिन भर आसमान रंग बिरंगे पतंगों से पटा रहा ,और भक्काटे की आवाज आती रही। शाम के वक्त घरों में खिचड़ी तैयार कर पूरे परिवार के साथ खाया गया।

मंगलवार की सुबह से ही ठंड का प्रकोप चल रहा था। थोड़ी देर के धूप खिल गई। हालांकि दिन भर हवाएं भी चलती रही।इसके बाद भी आस्थावान के पैर नहीं डिगे।गंगा में स्नान कर पुण्य के भागी बने। स्नान ध्यान के बाद लोगों ने दही चूड़ा,तिल, तिलकुट चावल आदि का स्पर्श और प्रणाम किया।इसके बाद ग्रहण किया।शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में युवा, बच्चे पतंगबाजी में जुट गए। शहरी क्षेत्रों में छतों की मकानों पर पर तो ग्रामीण इलाकों में खुले स्थानों पर लोगों ने खूब पतंगबाजी का लुत्फ उठाया। दिन भर आसमान में रंग बिरंगे पतंग छाए रहे। यही नहीं सिने तारिकाओं, नेताओं और कार्टून करेक्टर वाले पतंग की खरीददारी पर अधिक जोर रहा। पतंगों के कटने पर भक्काटे का शोर होता और युवा बच्चे पतंग लूटने को दौर पड़ते ।दिन भर यही सिलसिला चलता रहा।

वहीं दूसरी तरफ चाइनीस मंजा से बहुत से लोगों को दुर्घटना का शिकार भी होना पढा।

Ain भारत न्यूज़

हंसराज शर्मा mgs

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें