October 16, 2026 15:33:01

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

ब्यूटी पार्लर के आड में कर सकता है दरोगा इतना बड़ा काम मामला जान आप भी हो जाएंगे हैरान।

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

ब्यूटी पार्लर के आड में कर सकता है दरोगा इतना बड़ा काम मामला जान आप भी हो जाएंगे हैरान।

 

आपत्तिजनक वीडियो आया सामने, पीड़िता बोली- नौकरी छोड़ने पर जान से मारने की देता है धमकी।

 

मेरठ जनपद में जेलचुंगी चौकी पर तैनात दरोगा को एसएसपी ने सस्पेंड कर दिया है। मामला दरोगा के आपत्तिजनक वीडियो का है। दरअसल मंगलवार को दरोगा के खिलाफ एक ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने बताया कि जिस ब्यूटी पार्लर में वह काम करती हैं, वहां पार्लर संचालिका और दरोगा की आड़ में सेक्स रैकेट चल रहा है।

दोनों ने मुझे नशीला लड्डू खिलाकर मेरे साथ गलत काम किया। फिर मेरा वीडियो बनाया। इसके बाद अब मुझे लगातार ब्लैकमेल कर रहे हैं और मुझे संबंध बनाने की जबरदस्ती करते हुए जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता ने एसएसपी को दारोगा और ब्यूटी पार्लर संचालिका के कुछ वीडियो और फोटो भी सौंपे हैं। युवती ने अपनी जान का खतरा बताते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है। हालांकि संचालिका फरार चल रही है।

एसपी आयुष विक्रम सिंह ने बताया- दरोगा को सस्पेंड कर दिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने तुरंत जांच के आदेश दे दिए हैं।

प्रमुख खबरे

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें