October 3, 2025 21:51:34

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

नैतिकता मानव मूल्यों की वह व्यवस्था है जो मनुष्य के अधिक सुखमय जीवन के लिए उसके व्यवहार को आकार देती है जिला मंत्री राजेश तिवारी

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

नैतिकता मानव मूल्यों की वह व्यवस्था है जो मनुष्य के अधिक सुखमय जीवन के लिए उसके व्यवहार को आकार देती है जिला मंत्री राजेश तिवारी

 

AiN भारत न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट प्रयागराज

 

।। नैतिकता सदैव सद्भावना के ओत प्रोत हो सत्य एवं न्याय का राह दिखाती है।अच्छे आचरण एवं उत्तम विचार का मार्ग सदैव नैतिकता ही सिखाती है ।।

प्रयागराज। नैतिकता मानव मूल्यों की वह व्यवस्था है जो मनुष्य के अधिक सुख में जीवन के लिए उसके व्यवहार को आकर देती है यह अभिव्यक्ति एशोसिएशन बोरिंग टेक्नीशियन प्रयागराज के जिला मंत्री राजेश तिवारी ने मण्डल अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा उरुवा मेजा प्रयागराज एवं एडवोकेट रोहित पाण्डेय से उनकी बहन के शुभ विवाह के अवसर पर उनके निज निवास शुक्लपुर मेजा प्रयागराज में कही।संज्ञानित कराते चले कि जिला मंत्री हृदयकर्णिका पूजा पाण्डेय सुपुत्री पं०रत्नेश पाण्डेय(शास्त्री) के शुभ विवाह के अवसर पर शुक्लपुर मेजा प्रयागराज पधारे हुए थे।जिला मंत्री ने हृदयकर्णिका पूजा पाण्डेय सुपुत्री पं०रत्नेश पाण्डेय(शास्त्री) को स्नेहिल आशीर्वाद प्रदान करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की छोटी बहन जहाँ भी रहे ताउम्र सदा सुखी रहे एवं दुःख का साया उससे हजारों कोशों दूर रहे और उसका जीवन सदैव खुशियों से भरा रहे।आपसी सौहार्दपूर्ण साहित्यिक परिचर्चा के दौरान जिला मंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि नैतिकता मानव मूल्यों की वह व्यवस्था है जो मनुष्य के अधिक सुखमय जीवन के लिए उसके व्यवहार को आकर देती है क्योंकि नैतिकता सदैव सद्कर्म एवं अच्छे आचरण को जन्म देती है जिससे मनुष्य सदैव सद्गुणों को अपने हृदय में अभिसिंचित करता जाता है और दुर्गुणों से बच जाता है और उसका आगामी जीवन सुखमय होता जाता है।मनुष्य में अच्छे आचरण एवं उत्तम विचार तो नैतिकता के फलस्वरुप ही उत्पन्न होते हैं।जिला मंत्री ने आगे कहा कि इस संसार में वास्तविकता तो यह है कि मनुष्य खाली हाथ ही आता है और खाली हाथ ही जाएगा।यहाँ तक कि यह नश्वर भौतिक शरीर भी मिट्टी में मिल जाएगी।मनुष्य का मूल जीवन सदैव सत्य एवं न्याय पथगामी होकर दया,प्रेम,परोपकार एवं सहानुभूति को अपने आत्मा में अभिसिंचित करना है जिससे यह प्राप्त मानव जीवन सफल हो सके।जिला मंत्री ने अपने वक्तव्य में यह भी कहा कि नैतिकता सदैव सद्भावना के ओत-प्रोत हो सत्य एवं न्याय का राह दिखाती है,अच्छे आचरण एवं उत्तम विचार का मार्ग सदैव नैतिकता ही सिखाती है। इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ समाजसेवी पं० शेषमणि शुक्ला ने कहा कि जिला मंत्री द्वारा नैतिकता का वर्णन बहुत ही सुन्दर एवं सार्वभौमिक सत्यता में वर्णित किया गया है।वास्तव में मनुष्य को नैतिकता के गुणों को अपने हृदय में परिलक्षित कर सदैव सत्य एवं न्याय के पथ पर चलते हुए अपने प्राप्त मानव जीवन को परिपूर्ण करना चाहिए।यहीं मनुष्य का वास्तविक जीवन है।इस साहित्यिक एवं मानव कल्याणकर वार्ता के दौरान जिला मंत्री के साथ वरिष्ठ समाजसेवी पं० शेषमणि शुक्ला,हिन्दू महासभा महामंत्री राकेश तिवारी,मण्डल अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा उरुवा मेजा प्रयागराज रोहित पाण्डेय,समाजसेवी एवं नवयुवक भाजपा नेता राजीव तिवारी(राजू),नवयुवक भाजपा नेता पवन मिश्रा,नवयुवक तेज तर्रार पत्रकार राजेश गौड़(चाइना),शिक्षाविद कमलेश पाण्डेय एवं शिक्षाविद जोखू लाल पटेल सहित आस पास बहुत से क्षेत्रीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें