अलीनगर पुलिस ने 43 राशि गोवंशों को किया गया बरामद
1 min read
अलीनगर पुलिस ने 43 राशि गोवंशों को किया गया बरामद
Ain bharat News
हंसराज शर्मा। mgs
चंदौली।पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर ,पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा जनपद में अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर विनय कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर आशुतोष के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा थाना अलीनगर के नेतृत्व में थाना अलीनगर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 10.03.2025 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा सिंधीताली हाईवे एनएच 19 पर चेकिंग की जा रही थी।
चेकिंग के दौरान प्वाइंट से कुछ दुरी पर एक ट्रक वाहन संख्या UP 61 T 3619 खड़ा हुआ दिखाई दिया। जिसे पुलिस टीम द्वारा जाकर चेक किया गया तो उक्त ट्रक वाहन से कुल 43 राशि गोवंश (19 राशि गाय, 08 राशि बछिया, 05 राशि साड़ व 11 राशि बछड़ा ) बरामद किया गया।
उपरोक्त बरामदगी के आधार पर थाना अलीनगर पर मु.अ.सं. 82/25 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।