लखनपुर में करोड़ों की पानी की टंकी तो बनी है, लेकिन जल निगम के अधिकारियों के लापरवाही से चालू नहीं हो सकी
1 min read
लखनपुर में करोड़ों की पानी की टंकी तो बनी है, लेकिन जल निगम के अधिकारियों के लापरवाही से चालू नहीं हो सकी
AiN भारत न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट प्रयागराज
प्रयागराज।शंकरगढ़ विकासखंड के पथरीले इलाकों में हर साल गर्मी के मौसम में पानी की समस्या विकराल रूप ले लेती है। लाखों रुपये खर्च करने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। विकासखंड के लखनपुर में 2.5 करोड़ की लागत से बनी टंकी इसका जीता जागता उदाहरण है। टंकी तो बन गई, लेकिन पानी लोगों के घरों तक नहीं पहुंचा। दीपक ने बताया कि पानी का कनेक्शन लेने के बाद भी समस्या बनी हुई है। उन्होंने कहा, हम लोग परेशान हैं और पानी के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। आखिर कब तक इस समस्या का समाधान होगा? क्या प्रशासन हमें पानी देने में असमर्थ है? या फिर हमारी समस्याओं को अनदेखा कर रहा है। राजेश तिवारी ने बताया कि पानी की समस्या ने उनकी जिंदगी को बहुत प्रभावित किया है। उन्होंने कहा,हम लोग पानी के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। आखिर कब तक इस समस्या का समाधान होगा?उन्होंने प्रशासन से समस्या का समाधान करने की मांग की और कहा कि अब और नहीं सहा जाएगा। दिवाकर, ने बताया कि तहसील दिवस में की गई शिकायत के बाद जल निगम के अधिकारी तो मौके पर आए लेकिन बिना पानी की व्यवस्था किए बैरंग लौट गए। प्रशासन की लापरवाही का आलम यह है कि लोगों को बूंद-बूंद पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। आखिर कब तक इस समस्या का समाधान होगा, लोग आज भी पूछ रहे हैं कि क्या प्रशासन की नींद कभी टूटेगी?