November 16, 2026 06:22:23

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

प्रयागराज के 137 गावों से होकर गुजरेगी रिंग रोड, गंगा एक्सप्रेस-वे के किनारे इलाकों में 20 प्रतिशत तक बढ़ेगा सर्किल रेट

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

प्रयागराज के 137 गावों से होकर गुजरेगी रिंग रोड, गंगा एक्सप्रेस-वे के किनारे इलाकों में 20 प्रतिशत तक बढ़ेगा सर्किल रेट

प्रयागराज रिंग रोड परियोजना जिले की पांच तहसीलों सदर, करछना, बारा, फूलपुर व सोरांव के 137 गांवों से होकर गुजरेगी। परियोजना के पहले और दूसरे चरण का कार्य काफी तेजी से चल रहा है। पहले चरण में बारा, करछना व फूलपुर के 45 गांवों में 60 प्रतिशत कार्य हो चुका है। इन गांवों में 15 से 20 प्रतिशत सर्किल रेट बढ़ेगा।

रिंग रोड के तहत नैनी व झूंसी क्षेत्र को जोड़ने के लिए गंगा पर नए पुल का निर्माण कराया जा रहा है। इसी तरह गंगा एक्सप्रेस-वे का कार्य सोरांव तहसील क्षेत्र में चल रहा है। सोरांव के 20 गांवों से यह एक्सप्रेस-वे गुजरेगा। इसके अलावा प्रयागराज से सिंगरौली (मप्र) तक बनाए गए नए हाईवे के गांवों की जमीन व अन्य संपत्तियों का सर्किल रेट बढ़ाने की संस्तुति की गई है। सदर तहसील में एयरपोर्ट रोड, गंगा पथ के आसपास तथा करेली से कौशांबी मार्ग, एयरपोर्ट से कौशांबी मार्ग की संपत्तियों का सर्किल रेट बढ़ाने का सर्वे चल रहा है।

प्रमुख खबरे

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें