ग्राम प्रधान के घर मे घुसे मगरमच्छ को ग्रामीणों ने पकडा, वन कर्मियों ने जंगल मे छोड।

ग्राम प्रधान के घर मे घुसे मगरमच्छ को ग्रामीणों ने पकडा, वन कर्मियों ने जंगल मे छोड।
( *रिपोर्ट सर्वेश साहनी नौतनवां तहसील प्रभारी* )
नौतनवा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रतनपुर के ग्राम प्रधान सतीश कुमार सिंह के घर मे शनिवार की रात एक मगरमच्छ घुस गया। रात करीब 11 बजे प्रधान का भांजा अमित कुमार मल्ल स्कार्पियो गाडी खडा कर जैसे ही नीचे उतरा उसका पैर मगरमच्छ के उपर पड गया। मगरमच्छ की फुफकार से वह भयभीत हो गया। मोबाइल का टार्च जलाकर देखा तो पता चला मगरमच्छ है। शोर सुनकर अजीत मौर्य, शैलेश शर्मा, घन्सू, जगदीश, अनिल यादव, प्रेमनरायण, प्रियंका, सहित तमाम ग्रामीण इकट्ठा हो गए और कडी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकडकर कर बांध दिया। ग्राम प्रधान सतीश कुमार सिंह ने इसकी सूचना वन विभाग व सीओ को दिया। रविवार की सुबह उत्तरी चौक रेंज घोडहवा वीट के फारेस्टर जितेन्द्र गोड, वन दरोगा अशोक पासवान व टीम ने मगरमच्छ को कब्जे मे लेकर घोडहवा वीट के जंगल मे लेजाकर छोड दिया
उत्तरी चौक पर घोडहवा वीट के फारेस्टर जितेन्द्र गोड ने बताया कि मगरमच्छ को पकड़कर घोडहवा वीट के जंगल मे छोड दिया गया है।