August 31, 2026 23:56:11

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, 66 व 74 किलो भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, 66 व 74 किलो भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन

रिपोर्टर Ain भारत न्यूज

गाजीपुर। 52वीं पुरुष एवं 44वीं महिला नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप-2026 एवं स्पेशल ओलम्पिक प्रतियोगिता के तीसरे दिन सोमवार को खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी ताकत का लोहा मनवाया। प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
तीसरे दिन प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि के रूप में सूरज पीजी कॉलेज एवं डालिम्स सनबीम स्कूल, गाजीपुर के संस्थापक हिमांशु राय, चित्रकूट डिवीजन के डिवीजन कमांडेंट होमगार्ड अमित पांडेय, होटल नंद रेजीडेंसी के मालिक अच्युतानंद पांडेय तथा बीएचयू के छात्र नेता योगी प्रवीण राय उपस्थित रहे। पावरलिफ्टिंग उत्तर प्रदेश के महासचिव अमित राय ने सभी अतिथियों को सम्मान चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता के तीसरे दिन कुल तीन श्रेणियों में मुकाबले हुए। पुरुष वर्ग के 66 किलोग्राम भार वर्ग में कर्नाटक के आदर्श अत्तावर ने कुल 707.5 किलोग्राम भार उठाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। तेलंगाना के म. वंसी ने कुल 695 किलोग्राम भार उठाकर द्वितीय तथा तमिलनाडु के सिवसूर्या पी. ने 670 किलोग्राम भार उठाकर तृतीय स्थान हासिल किया।
इसी प्रकार पुरुष वर्ग के 74 किलोग्राम भार वर्ग में उत्तराखंड के एस. थमिझहरासन ने कुल 727.5 किलोग्राम भार उठाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। आंध्र प्रदेश के अर्जी बालाकृष्णन ने 705 किलोग्राम भार उठाकर द्वितीय तथा बिहार के विवेक कुमार गुप्ता ने 697.5 किलोग्राम भार उठाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के दौरान समस्त व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में पावरलिफ्टिंग उत्तर प्रदेश के महासचिव अमित राय, एशिया चैंपियन अरविंद शर्मा, संजीव सिंह, पुनीत सिंघल, अमित सैनी, प्रशांत राय, सत्यम एवं रोहित तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रतियोगिता स्थल पर खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें