September 1, 2026 20:01:23

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

बिजली के तारों पर चढ़ी लताएं, हादसे का खतरा

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

बिजली के तारों पर चढ़ी लताएं, हादसे का खतरा

रिपोर्टर Ain भारत न्यूज

गाजीपुर। नंदगंज बाजार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बगल में पत्रकारपुरम गली के मुहाने पर लगा बिजली का खंभा इन दिनों हरी लताओं और पौधों से घिरा हुआ है। बेलें और पौधों की टहनियां बिजली के तारों पर इस कदर चढ़ चुकी हैं कि तार लगभग पूरी तरह से इनके आगोश में दिखाई दे रहे हैं। इसके बावजूद विद्युत विभाग की ओर से अब तक इस समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली के तारों से लताओं और पौधों की टहनियों के सटने से कभी भी स्पार्किंग हो सकती है। बारिश या नमी के दौरान खतरा और बढ़ सकता है। ऐसी स्थिति में आसपास के पौधों में विद्युत प्रवाह आने की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता। इससे राहगीरों और आसपास के लोगों के लिए दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।
पत्रकार पुरम गली से प्रतिदिन लोगों का आवागमन होता है। ऐसे में बिजली के तारों के आसपास उगी लताओं और झाड़ियों को समय रहते नहीं हटाया गया तो यह लापरवाही किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है।
स्थानीय नागरिकों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि तत्काल कर्मचारियों को भेजकर बिजली के तारों पर चढ़ी लताओं और पौधों की टहनियों को हटाया जाए ताकि संभावित हादसे की आशंका को समय रहते टाला जा सके।

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें