पिताजी के वार्षिक श्राद्ध पर मनोज मिश्रा ने कराया भागवत कथा का आयोजन, चौथे दिन कृष्ण जन्मोत्सव पर झूमे श्रद्धालु
1 min read
प्रयागराज। तहसील बारा क्षेत्र के बांकीपुर धरा में पूज्य पिताजी के वार्षिक श्राद्ध के उपलक्ष्य में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत पुराण कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस पावन आयोजन के मुख्य यजमान बांकीपुर धरा निवासी समाजसेवी मनोज मिश्रा सह परिवार हैं। यजमान परिवार द्वारा अपने पिताजी की पुण्य आत्मा की शांति और परिवार के कल्याण हेतु इस ज्ञान यज्ञ का आयोजन कराया गया है।कथा का वाचन सुप्रसिद्ध भागवताचार्य परम पूज्य श्री बृज बिहारी जी तिवारी जी महाराज द्वारा किया जा रहा है। महाराज जी अपने मुखारविंद से प्रतिदिन श्रद्धालुओं को भागवत कथा के अमृत का रसपान करा रहे हैं। कथा स्थल को फूल-मालाओं, झालरों और भव्य पंडाल से आकर्षक ढंग से सजाया गया है। कथा शुरू होते ही पूरे क्षेत्र में भक्ति और अध्यात्म का माहौल बन गया है।कथा के छठवें दिन भी श्रद्धालु भजनों की धुन पर झूमते-नाचते नजर आए। महाराज जी ने कहा कि भागवत कथा सुनने से पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है और मनुष्य के जन्म-जन्मांतर के पाप नष्ट हो जाते हैं। कलियुग में भागवत कथा ही जीव के कल्याण का सबसे सरल और उत्तम मार्ग है।इस अवसर पर क्षेत्र के कई सम्मानित लोग उपस्थित रहे। जिनमें प्रमुख रूप से उपस्थित रहे गिरिराज मिश्र, अरूण मिश्र, संतोष पाण्डेय, अरविंद पाण्डेय (नत्थू पाण्डेय भावी प्रधान बवंधर) अखिलेश मिश्र, आशीष मिश्र, भोंदू मिश्र (नौढ़िया तरहार ) सहित आदि क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक एवं समाजसेवी बड़ी संख्या में मातृशक्ति, पुरुष और बुजुर्ग तथा युवक, युवतियों जैसे श्रद्धालु मौजूद रहे। सभी ने श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण कर अपने जीवन को कृतार्थ किया।यजमान परिवार द्वारा कथा में आए सभी श्रद्धालुओं के बैठने, पेयजल और प्रसाद की उत्तम व्यवस्था की गई है। आयोजक मंडल ने बताया कि यह कथा प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी और अंतिम दिन हवन-पूजन एवं विशाल भंडारे के साथ इस महायज्ञ का समापन होगा।
ब्यूरो सतीश द्विवेदी AIN Bharat
