October 1, 2026 22:12:42

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ अभियान के तहत शहीद स्मारक इंटर कॉलेज में चला स्वच्छता अभियान

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

गाजीपुर। 1 अक्टूबर। भारत सरकार के राष्ट्रव्यापी आह्वान ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ के तहत गुरुवार को नंदगंज स्थित शहीद स्मारक इंटर कॉलेज में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर की साफ-सफाई से हुई। इसके बाद चित्रकला, पोस्टर लेखन और स्वच्छता जागरूकता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। इसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। छात्राओं ने स्वच्छता पर आधारित आकर्षक पोस्टर बनाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य उदय राज ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हमारे संस्कारों का हिस्सा होना चाहिए। यदि हम अपने विद्यालय, घर और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने का संकल्प लें तो निश्चित रूप से देश को स्वच्छ बनाने में योगदान दे सकते हैं। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं से प्रतिदिन एक घंटा स्वच्छता के लिए देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारीगण और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अंत में सभी ने स्वच्छता बनाए रखने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की शपथ ली।

रिपोर्टर Ain भारत न्यूज Gazipur

प्रमुख खबरे

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें