आप सभी देवतुल्य मतदाताओं का आभार: विनीता।
1 min read
आप सभी देवतुल्य मतदाताओं का आभार: विनीता।
मध्य प्रदेश प्रमुख सूरज मरावी
शहडोल। निर्दलीय प्रत्याशी विनीता राजेश पाण्डेय ने वार्ड नंबर 23 के सभी सम्मानीय नागरिको आप सभी के स्नेह एवं आशीर्वाद के लिए हम हृदय से आभारी हैं। नगरपालिका शहडोल के इस चुनावी समर में हमें आपके अमूल्य 385 मत प्राप्त हुए। जिसके लिए आप सभी देवतुल्य मतदाताओं का हृदय से धन्यवाद।
चुनाव प्रचार के दौरान आप सभी का भरपूर स्नेह और आपार प्रेम प्राप्त हुआ। चुनाव प्रचार के दौरान समय-असमय आप लोगों को हमारे कारण जो कष्ट अथवा असुविधा हुई उसके लिए हम क्षमा प्रार्थी हैं। चुनावी समर में आप सभी के प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष सहयोगी के लिए हृदय से आभार।
भविष्य में हम आपके विश्वास में खरे उतरेंगे, आपके हर सुख दुख में शामिल होंगे, यह हमारा परम सौभाग्य होगा।