वरिष्ठ भाजपा नेता बांठिया ने पूर्व प्रधान ठाकुर नाहरसिंह से की मुलाकात।
1 min read
वरिष्ठ भाजपा नेता बांठिया ने पूर्व प्रधान ठाकुर नाहरसिंह से की मुलाकात।
राजस्थान से AINभारतNEWS से अशरफ मारोठी की खास खबर
भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया आज रविवार को ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे पर रहे, इस दौरान लोगो से रूबरू होते हुए बांठिया ने कई कार्यक्रमों में भाग लिया
बांठिया ने तिलवाड़ा तेमावस में पूर्व प्रधान ठाकुर नाहरसिंह जसोल से मुलाकात कर उनकी कुशल क्षेम पूछ उनके साथ राजनीतिक चर्चा की पूर्व प्रधान नाहरसिंह को क्षेत्र की विस्तार से जानकारी देते हुए बांठिया ने कहा कि क्षेत्र में लम्पी स्किन बीमारी से काफी सँख्या में गोवंश काल का ग्रास बन गया।
पूर्व प्रधान ठाकुर नाहरसिंह के साथ बांठिया ने श्री चम्पा लाल बांठिया चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा क्षेत्र में किए जनहितार्थ कार्यों की जानकारी साझा की ट्रस्ट के सेवा कार्य की ठाकुर नाहर सिंह ने की सहराना, इस दौरान बांठिया ने विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में भी शिरकत की। बांठिया के साथ एडवोकेट प्रवीण सिंह,गणपत सिंह, अशोक हुंडिया,महेंद्र माली,किशनसिंह भाटी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।