October 1, 2025 22:25:03

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

भाजपा की जन आक्रोश यात्रा के यज्ञ मे आम आवाम जन समस्याओं के पत्र आहुति के रूप मे डाले -बांठिया

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

भाजपा की जन आक्रोश यात्रा के यज्ञ मे आम आवाम जन समस्याओं के पत्र आहुति के रूप मे डाले -बांठिया

 

राजस्थान से AINभारतNEWS से अशरफ मारोठी की खास खबर

 

बाड़मेर में भाजपा की जन आक्रोशित यात्रा में भाग लेने पहुंचे भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणपत बांठिया ने आम आवाम से जन समस्याओं के पत्रों को आहुति के रूप में डालने का किया आह्वान, बांठिया आज जन आक्रोश यात्रा मे मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे बाड़मेर , बांठिया ने बताया कि भाजपा जन आक्रोश यात्रा आज बाड़मेर विधान सभा क्षेत्र मे रही भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश मोदी ने कहा कि आज की यात्रा मे पार्टी के निर्देशानुसार प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया जन आक्रोश यात्रा मे मार्ग दर्शक के रूप मे साथ रहे बाड़मेर शहर मे बांठिया ने 5 किलोमीटर की पैदल यात्रा, इस दौरान आम जन को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया ने कहा कि भाजपा की इस जन आक्रोश यात्रा का मुख्य उद्देश्य आम जन के आंसु पोछना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की कुर्सी की लड़ाई मे आम जनता खून के आंसु बहाने को मजबूर है। बांठिया ने कहा कि आम जन इस यात्रा के यज्ञ मे पत्र के माध्यम से समस्याओ की आहुतिया देकर यात्रा को सफल बनाए। उन्होंने कहा कि पेटीका मे मिलने वाली समस्याओ की चिठ्ठीया मुख्य मंत्री अशोक गहलोत को दी जाएगी ओर समस्याओ के निस्तारण का आव्हान करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री द्वारा समस्याओ का निस्तारन् नही करने पर उनसे राज छोड़ने की अपील करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार मे अधिकारी भ्रष्ट है ओर जन प्रतिनिधि खुद भ्रष्ट अधिकारियों की पैरवी कर रहे है। बांठिया ने कहा कि बाड़मेर विधान सभा क्षेत्र मे जनता बेहद दुखी है। उन्होंने आरोप लगाया कि बाड़मेर मे विधायक खुद लोगो की जमीन दबाते है ओर फिर खुद ही समझौता करवाते है। बांठिया ने कहा कि अब उनके बोरिया बिस्तर बांधकर घर जाने का समय आ गया है। उन्होंने बताया कि आने वाले चुनाव मे भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलेगा।

नगर अध्यक्ष सुरेश मोदी ने बताया कि यात्रा मे विधान् सभा प्रभारी पृथ्वी चांडक,सह संयोजक रमेश सिंह इंदा, भाजपा नेत्री प्रियंका चौधरी, चौहाटन प्रधान रूपाराम सारण,दीपक कड़वासरा,विजेंद्र गोदारा,खेताराम जाखड़,जिला मंत्री रमेश शर्मा,गंगा विशन अग्रवाल,जिला मीडिया प्रभारी ललित बोथरा सहित भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें