October 1, 2025 01:59:05

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

मानव सेवा संस्था ने 20 पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित।

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

मानव सेवा संस्था ने 20 पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित।

आमजन में विश्वास अपराधियों में भय, पुलिस विभाग का कर्तव्य किसी के साथ अन्याय नहीं, सभी को मिले न्याय – गंगाराम

राजस्थान से AINभारतNEWS से अशरफ मारोठी की खास खबर

सिवाना (बाड़मेर) :- मानव सेवा संस्था ने पुलिस थाना सिवाना परिसर में आयोजित पुलिस सम्मान समारोह में 20 पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित, आयोजित सम्मान समारोह में माला साफा, दुपट्टा पहनाकर, संस्थान ने प्रतीक चिन्ह व बैग भेंट कर पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित। इस अवसर पर भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कार्यक्रम का किया शुभारंभ पुलिस कर्मियों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस थाना सिवाना के एएसआई गंगाराम ने कहा कि समाज की सेवा में पुलिस हमेशा तत्पर रहती है , पुलिस आमजन को न्याय दिलाने के साथ समस्याओं का निवारण करने का पूरा प्रयास कर रही है पुलिस कर्मी त्योंहारों पर भी अपने घर परिवार का त्याग कर समाज की सेवा में लगे रहते हैं। एएसआई गंगाराम ने कहा कि पुलिस कर्मियों का यह दायित्व और फ़र्ज़ बनता है कि हम कभी किसी के साथ अन्याय नहीं होने देते पीड़ित को न्याय दिलाना हमारा कर्तव्य है । संस्थान के प्रदेश महामंत्री भगाराम मेघवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारा भी यह दायित्व बनता है कि हम भी पुलिसकर्मियों का सम्मान कर उनका हौंसला बुलंद करने का प्रयास करें पुलिस कर्मियों का समय समय पर उत्साहवर्धन करते हुए हमेशा पुलिस विभाग की हरसंभव मदद करने को तैयार रहें पुलिस का सम्मान देश का सम्मान है। संस्थान जिलाध्यक्ष कैलाश सिंह राजपुरोहित ने कहा कि पुलिस विभाग का देश व समाज की सुरक्षा के लिए गठन किया गया है। पुलिस महकमे में शामिल होने वाला व्यक्ति अपनी सभी निजी जरुरतों को नजरंदाज करते हुए समर्पित भाव से देश व समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वाह करता है। गौभक्त शांतिदेवी विश्नोई ने कहा कि कानून व्यवस्था, जन-जीवन की सुरक्षा, ट्राफिक मैनेजमेंट जैसे कार्यों में पुलिस दिन-रात जनता की सेवा में तैनात रहती है, सभी परिस्थिति से निपटने के लिए हर मोर्चे पर पुलिस का कार्य काफी चुनौतीपूर्ण है। संस्था ने पुलिस कर्मियों के सम्मान मे कार्यक्रम आयोजित कर पुलिस कर्मियों का सम्मान कर, उनकी हौसला अफजाई की मंच का सफल संचालन मोहन विश्नोई ने किया । इस अवसर पर हेड कांस्टेबल जेठाराम, अजय कुमार , संस्था कार्यालय प्रमुख नकुल मेघवाल, लालाराम चौधरी,गौतम सिंह राजपुरोहित, खुशाल सिंह,खेताराम गर्ग, जवाहर लाल, सवाई सिंह भायल, कान सिंह, गणपत सिंह,सहित संस्था से जुड़े सदस्य उपस्थित रहे।

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें