October 2, 2025 10:20:40

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

नए साल 2023 का सबसे पहले कौन सा देश करेगा स्वागत और सबसे आखिर में कौन।

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

नए साल 2023 का सबसे पहले कौन सा देश करेगा स्वागत और सबसे आखिर में कौन।

महराजगंज क्राइम ब्यूरो कैलाश सिंह की रिपोर्ट

वर्ष 2022 का आज अंतिम दिन है। आज 31 दिसम्बर 2022 की विदाई और नए वर्ष 2023 का स्वागत करने के लिए जनता बेसब्र है। पूरी दुनिया जश्न मना रही है। भारत में भी नए वर्ष 2023 के स्वागत का जश्न शुरू हो चुका है। पर क्या आप जानते हैं कि सबसे पहले कौन देश नए साल 2023 का स्वागत करेगा। और सबसे आखिर में कौन सा देश Happy New Year 2023 के लिए पलक पांवड़े बिछाकर स्वागत करेगा। अब आप सोचने लग है इसका जवाब। अब जानकर हैरान रह जाएंगे कि, अलग-अलग देश में Happy New Year को सेलिब्रेट कुछ अलग अंदाज में किया जाता है।
12 बजते शुरू हो जाता है नए साल का जश्न
भारत में 31 दिसंबर की रात जैसे ही 12 बजे बजते हैं बस फिर नए साल का जश्न शुरू हो जाता है। नए वर्ष का जश्न विश्व के सभी देशों में अलग-अलग समय पर होता है। वजह है घड़ी के अनुसार अलग-अलग देशों में भारतीय समयानुसार 12 बजे बजते है।
सबसे पहले ये देश करते है नए साल का स्वागत
सबसे पहले नए साल का स्वागत ओशिआनिया (ऑस्ट्रेलिया), टोंगा और समोआ में होता है। भारतीय समय के अनुसार, इन देशों में 31 दिसंबर की शाम 3.30 बजे नया साल शुरू होता है।
सबसे आखिर में ये देश मनाता है नया वर्ष
अब सवाल यह उठता है कि, सबसे आखिर में कौन सा देश है जहां नव वर्ष का स्वागत किया जाता है। तो यूएस माइनर आउटलाइंग आइलैंड में सबसे आखिर में नया साल मनाया जाता है। भारतीय समय के अनुसार यहां 1 जनवरी की शाम 5.30 बजे नए साल की शुरुआत होती है।
एशिया में जापान-दक्षिण कोरिया में सबसे पहले New Year का होता है स्वागत
एशियाई देशों की अगर बात करें तो जापान और दक्षिण कोरिया में सबसे पहले नया साल शुरू होता है। जापान और दक्षिण कोरिया में 31 दिसंबर की रात 8.30 बजे ही नए वर्ष का आगमन होता है। मतलब भारत में रात के जब 8.30 बज रहे होते हैं, तो उस वक्त इन देशों में 1 जनवरी की सुबह होती है।
भारत में ईश्वर को नमन कर करते है नए साल का स्वागत
भारत के अरुणाचल प्रदेश के डोंग वैली पर सबसे पहले सूर्य की किरणें पड़ती हैं। और नए वर्ष का स्वागत किया जाता है। भारत में आतिशबाजी, मिठाई खिलाना, नाचने-गाने संग अपने-अपने धर्म के ईश्वर को नमन कर नए साल का स्वागत किया जाता है। तो डेनमार्क में आधी रात के बाद प्लेट तोड़कर हैप्पी न्यू ईयर सेलिब्रेट किया जाता है।

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें