November 16, 2026 11:24:28

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

नैनी केंद्रीय कारागार में छापा, बैरकों की तलाशी जारी

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

नैनी केंद्रीय कारागार में छापा, बैरकों की तलाशी जारी

प्रयागराज। डीसीपी यमुनानगर ने पुलिस बल के साथ सेंट्ल जेल नैनी में छापा मारा है। वह यहां पर प्रत्येक बैरक की तलाशी ले रहे हैं। इसी जेल में माफिया अतीक अहमद का दूसरे नम्बर का बेटा अली बंद है।

करेली और पूरामुफ्ती थाने में दर्ज मुकदमे में अली ने जुलाई में प्रयागराज की अदालत में सरेंडर किया था। उमेश पाल हत्याकांड के बाद से पुलिस सक्रिय है। दो दिन पहले जेल में बंद बागपत के अपराधी अनिल धनपत उर्फ धन्ना को मोबाइल देने की कोशिश हुई थी।

मोबाइल ले जाने वाले नैनी के राज मिश्र को बंदी रक्षक ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था। राज मिश्रा ने पुलिस को बताया था कि उसे यह डिब्बा जेल के बाहर भदोही के एक वकील ने दिया था। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

जेल में दो घंटे तक चली चेकिंग में सब कुछ रहा सामान्य

केंद्रीय कारागार में रूटीन चेकिंग के तहत एडीएम सिटी मदन कुमार, डीसीपी यमुनानगर संतोष कुमार मीणा भारी पुलिस फोर्स के साथ जेल में पहुंचे थे। करीब 2 घंटे के दौरान भोजनालय अस्पताल की चेकिंग की। बंदियों से उनकी समस्या सुनी। डीसीपी यमुनानगर संतोष कुमार मीणा का कहना है कि यह रूटीन चेकिंग थी। कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली है। सब नॉर्मल था।

प्रमुख खबरे

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें