
बांठिया ने जयपुर मे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में लिया भाग
राजस्थान स्टेट ब्यूरो अशरफ मारोठी की खास खबर
बालोतरा।
जयपुर मे भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष व चितौड़गढ़ के युवा सासंद सी पी जोशी के पद भार ग्रहण समारोह अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणपत बांठिया ने लिया भाग।
भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया ने बताया कि जयपुर नवनियुक्त भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में भाजपा बालोतरा जिलाध्यक्ष बाबुसिंह राजपुरोहित,बालोतरा जिला सगठन प्रभारी राजेंद्र बोराणा,सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल,किसान मोर्चा
प्रदेश कार्य समिति सदस्य गोविंद सिंह कालूड़ी,
जिला मंत्री खेताराम प्रजापत,पूर्व विधायक कानसिंह कोटड़ी,मालाराम बावरी, सुखदेव जीनगर, दुर्गसिंह राजपुरोहित, बाबुलाल परिहार,सोहन सिंह भायल सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जयपुर पहुचकर पहुंच कर प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में लिया भाग इस दौरान नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष सी पी जोशी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी को मिलकर भारतीय जनता पार्टी के जन सेवा कार्य को आगे बढ़ाना है। जोशी ने कहा कि हमें राजस्थान की निरंकुश कांग्रेस सरकार को 2023 में उखाड़ फेंकना है। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बांठिया ने आयोजित कार्यक्रम में व्यवस्था देख-रेख कार्य भी किया। इस अवसर पर संगठन महामंत्री चंद्र शेखर,उप प्रतिपक्ष नेता राजेन्द्र राठौड़ सहित सगठन के पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
बांठिया ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सगठन के निर्णय के साथ खड़ा रहकर वर्तमान की भ्रष्ट कांग्रेस सरकार को हटाकर दो तिहाई बहुमत से राजस्थान में आगामी भाजपा की सरकार बनायेगे।