October 8, 2025 20:12:48

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

नवरात्रि पर्व के छठे दिन मां दुर्गा के स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा आरती कर शहद से बनाए पकवानों का लगाया भोग

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

नवरात्रि पर्व के छठे दिन मां दुर्गा के स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा आरती कर शहद और पकवानों का लगाया भोग

जसोल (बालोतरा)
श्री राणी भटियाणी मंदिर संस्थान जसोलधाम मंदिर परिसर में चैत्र नवरात्रि पर्व के छठे दिन माँ दुर्गा का स्वरूप माँ कात्यायनी की पुजा विश्व शांति हेतु पूरे विधि-विधान से आरती कर प्रिय शहद और शहद से बने पकवानों का मां कात्यायनी को भोग लगाया गया, पंडित मनोहर लाल अवस्थी, पंडित नीतेश त्रिपाठी सहित वेद विद्या पीठ गाजियाबाद के 18 पंडितों विधि विधान पूर्वक पूजा आरती कर मां कात्यायनी को प्रिय शहद और शहद से बने पकवानों का भोग लगाया गया, शास्त्रों के अनुसार नवरात्रि पर्व के छठे दिन माँ दुर्गा के षष्ठम स्वरूप माँ कात्यायनी की आराधना की जाती है| इनकी चार भुजाएं है, दाहिनी तरफ का ऊपर वाला हाथ अभय मुद्रा में रहता है, तो वहीं नीचे वाला हाथ वर मुद्रा में है बाईं और के ऊपर वाले हाथ में मां तलवार धारण करती है, तो वहीं नीचे वाले हाथ में कमल सुशोभित है, माँ कात्यायनी का वाहन सिंह है। इनको शहद से बनी प्रसाद का भोग लगाया जाता है|

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें