April 4, 2026 09:45:43

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

पंजाब, हिमाचल प्रदेश व श्री गंगानगर जिले मे एनडीपीएस एक्ट प्रकरणो मे वांछित मुलजिम बाबुलाल को किया गिरफ्तार

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

चौहटन पुलिस ने पंजाब, हिमाचल प्रदेश व श्री गंगानगर में करीब आधा दर्जन नशीली टेबलेट के प्रकरणों मे वांछित मुलजिम बाबुलाल को किया गिरफ्तार

AINभारतMEWS राजस्थान स्टेट ब्यूरो अशरफ मारोठी

बाड़मेर जिला पुलिस अधीक्षक श्री दिगंत आनंद IPS ने बताया कि वांछित अपराधियों की दस्तयाबी हेतु दिये गये निर्देशानुसार श्री नरपतसिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाडमेर व श्री धर्मेंद्र डुकिया वृताधिकारी वृत चौहटन के सुपरविजन में श्री भुटाराम नि0पु0 थानाधिकारी चौहटन के निर्देशन में श्री सुभान अली सउनि पुलिस थाना चौहटन मय पुलिस टीम ने मुखबिर सूचना पर पंजाब, हिमाचल प्रदेश व श्री गंगानगर जिले मे एनडीपीएस एक्ट के प्रकरणों मे वांछित मुलजिम बाबुलाल को किया गिरफ्तार

पुलिस कार्यवाही :-
श्री भुटाराम नि0पु0 थानाधिकारी चौहटन के निर्देशन में सुभान अली सउनि पुलिस थाना चौहटन ने मय पुलिस टीम मुखबिर की ईतला पर विरात्रा मंदिर चोहटन में दर्शन करने आये संदिग्ध बाबुलाल पुत्र ईशरा राम जाति जाट निवासी धोलानाडा , आडेल पुलिस थाना रागेश्वरी को संज्ञेय अपराध कारित करने का अंदेशा होने पर धारा 107/151 सीआरपीसी के तहत किया गिरफतार कर उसके पास एक काले रंग की स्कार्पियों वाहन नम्बर जी.जे.01 केजेड 0494 संदिग्ध को भी किया जब्त मुलजिम बाबुलाल आले दर्जे का नशीली टेबलेट तस्कर व बदमाश है जो एन.डी.पी.एस. एक्ट के प्रकरणो में सदीक फरीदाबाद -पंजाब, कालाअम्ब-हिमाचल प्रदेश व श्री गंगानगर जिले के 5 प्रकरणों मे भी वांछित है। मुलजिम के विरूद्ध पंजाब मे 1,80,000 नशीली टेबलेट व राजियासर श्री गंगानगर में 39,500, जवाहर नगर श्री गंगानगर में 16,500 व 6,100 नशीली टेबलेट व हिमाचल प्रदेश मे भी नशीली टेबलेट के संबंध मे एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत दर्ज प्रकरणो मे मुलजिम लम्बे समय से फरार चल रहा हैं। उक्त कार्यवाही मे श्री अनोप कुमार कानि 1700 व श्री हरलाल पुनिया कानि 1714 की विशेष भुमिका रही।

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें