जसोल पुलिस हिरासत से फरार संदिग्ध दोनों महिलाओं को कड़ी मशक्कत के बाद किया गिरफ्तार
1 min read
जसोल पुलिस हिरासत से फरार संदिग्ध दोनों महिलाओं को कड़ी मशक्कत के बाद किया गिरफ्तार
AINभारतNEWS राजस्थान स्टेट ब्यूरो अशरफ मारोठी
बालोतरा/ जसोल पुलिस हिरासत से फरार चोरी की आरोपी
दोनों संदिग्ध महिलाओं को पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जयपुर में किया गिरफ्तार, इस मामले में बालोतरा पुलिस उप अधीक्षक नीरज शर्मा, जसोल थानाधिकारी डिम्पल कंवर की सूझबूझ के चलते पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी, दोनों आरोपी महिलाओं को नकबजनी के सन्देह में जसोल पुलिस हिरासत में लिया गया था, मौका पाकर दोनों महिलाएं पुलिस हिरासत से भागने में कामयाब होने के बाद एक बार तो जसोल पुलिस के हाथ पांव फूल गए, तीन पुलिस कर्मियों पर गिरी गाज, दोनों संदिग्ध महिलाएं जसोल धाम मंदिर परिसर में लगी श्रद्धालुओं की भीड़ में संदिग्ध गतिविधियां करते नज़र आने पर जसोल पुलिस ने दोनों महिलाओं को किया था दस्तयाब, मौक़ा मिलते ही पुलिस हिरासत से दोनों संदिग्ध महिलाएं फरार हो गई थी, आखिरकार कड़ी मशक्कत के बाद कल गुरुवार देर रात्रि में दोनों संदिग्ध महिलाओं को पुनः पुलिस हिरासत लिया गया।
