प्रदेश भाजपा की और से बांठिया ने पूर्व राजस्व मंत्री चौधरी को जन्मदिन पर बधाई प्रेषित कर की दीर्घायु की कामना
1 min read
प्रदेश भाजपा की और से बांठिया ने पूर्व राजस्व मंत्री चौधरी को जन्मदिन पर बधाई प्रेषित कर की दीर्घायु की कामना
AINभारतNEWS राजस्थान स्टेट ब्यूरो अशरफ मारोठी
बालोतरा।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी के जन्मदिन पर बांठिया ने उनके निवास स्थान पर पहुंच चौधरी को जन्मदिन पर बधाई प्रेषित कर उनके दीर्घायु की ईश्वर से की कामना
पूर्व राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी के समदड़ी रोड़ स्थित निवास स्थान पर प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य गणपत बांठिया ने चौधरी को गुलदस्ता भेट कर, माला पहना, मुह मीठा करवाकर प्रदेश भाजपा की ओर से जन्मदिन पर चौधरी को बधाई एवं शुभकामनाएं की प्रेषित। राजस्थान सरकार के पूर्व राजस्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अमराराम चौधरी को बांठिया ने जन्मदिन की बधाई देते हुए उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। बांठिया ने कहा कि पूर्व राजस्व मंत्री चौधरी भाजपा के वरिष्ठ नेता है।वे पार्टी के मजबूत स्तंभ भी है।चौधरी के जन्मदिन पर दिन भर उनके घर भाजपा नेताओं सहित शहरवासियों का बधाई देने के लिए तांता लगा रहा। इस दौरान बांठिया ने पूर्व राजस्व मंत्री से विस्तार पूर्वक की चर्चा ।
