April 4, 2026 11:06:29

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

जसोल पुलिस ने पूजा करवाने के नाम 1 लाख 11 हजार रूपये की धोखाधड़ी करने के आरोपी को किया गिरफतार, धोखाधड़ी की सम्पूर्ण राशी की बरामद

राजस्थान स्टेट ब्यूरो अशरफ मारोठी की खास खबर

बाड़मेर जिला पुलिस अधीक्षक श्री दिगंत आनंद IPS ने बताया कि शनि भगवान की पूजा करवाने के नाम पर आसोतरा निवासी एक महिला के साथ 1 लाख 11 हजार रूपये की ठगी के दर्ज प्रकरण में श्री नितेश आर्य अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोतरा व श्रीमती नीरज शर्मा वृताधिकारी वृत बालोतरा के सुपरविजन में श्रीमति डिम्पल कुंवर उ.नि. थानाधिकारी जसोल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा पूजा के नाम पर ठगी के आरोपी डेडराज उर्फ अनील को गिरफ्तार कर ठगी की राशी बरामद करने में सफलता हासिल की गई।
प्रकरण का विवरण :- दिनांक 10.03.2023 को प्रार्थीया सुमित्रा राजपुरोहित निवासी आसोतरा ने पुलिस थाना जसोल पर रिपोर्ट पेश की कि इस्टाग्रांम आईडी पर शनि भगवान की पूजा करवाने वाले विज्ञापन देख कर डेडराज पुत्र बनवारीलाल भार्गव निवासी लोसल से उसके मोबाईल नम्बर 9521567710 पर सम्पर्क किया तो डेडराज ने शनि भगवान की पूजा करवाने के नाम पर थोड़े-थोड़े करके कुल 01 लाख 11 हजार रूप्यें जरिये गुगल पे प्रार्थीया से प्राप्त कर लिये तथा ओर रूपयों की मांग जारी रखी व पूजा अधुरी रखने पर परिवारजन को क्षति पहुंचाने की धमकिया भी दी इस प्रकार परिवादिया को पूजा के नाम पर धोखाधड़ी करके 1 लाख 11 हजार रूपये हड़प कर लिये वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।
कार्यवाही पुलिस :- पूजा के नाम पर ठगी करने की घटना को गम्भीरता से लेते हुए आरोपी की दस्तयाबी हेतु श्री डिम्पल कुंवर थानाधिकारी पुलिस थाना जसोल के नेतृत्व में श्री प्रेम कुमार स.उ.नि. मय जाब्ता की एक टीम गठित कर आरोपी की तलाश हेतु भेजा गया जिस पर टीम द्वारा प्रकरण में अनुसंधान करते हुए कड़ी से कड़ी जोड़कर भरसक प्रयास करते हुए आरोपी डेडराज उर्फ अनिल पुत्र बनवारीलाल जाति भार्गव उम्र 29 साल निवासी वार्ड नम्बर 06 लोसल पुलिस थाना लोसल जिला सीकर को दस्तयाब कर पूछताछ करने पर आरोपी ने ठगी करना स्वीकार किया जिस पर आरोपी को गिरफ़्तार कर आरोपी के कब्जा से पुलिस ने प्रार्थीया के साथ किये गये धोखाधड़ी के 1 लाख 11 हजार रुपए बरामद कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की इस प्रकरण में पुलिस अनुसंधान जारी है।

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें