April 4, 2026 12:54:29

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

सेड़वा पुलिस ने फायरिंग प्रकरण में 01 वर्ष से वांछित फरार अपराधी को किया गिरफ्तार

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

सेड़वा पुलिस ने फायरिंग प्रकरण में 01 वर्ष से वांछित फरार अपराधी को किया गिरफ्तार

AINभारतNEWS राजस्थान स्टेट ब्यूरो अशरफ मारोठी

बाड़मेर जिला पुलिस अधीक्षक श्री दिगंत आनंद ने बताया कि वांछित अपराधियों की गिरफतारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत श्री नरपतसिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाडमेर, श्री धर्मेन्द्र डुकिया वृताधिकारी वृत चौहटन के सुपरविजन में श्री हंसाराम चौधरी नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना सेड़वा के नेतृत्व में श्री ओमप्रकाश हैड कानि मय टीम ने फायरिंग प्रकरण में पिछले 1 वर्ष से फरार वांछित आरोपी नरेन्द्र कुमार पावडा को पावण्डा की ढाणी भोपतपूर पुलिस थाना रिंगस जिला सीकर में दबिश देकर किया दस्तयाब वांछित अपराधी को गिरफतार करने में सफलता की हासिल
घटना का विवरण – दिनांक 20.02.2022 को सरहद गंगापुरा भैरूड़ी मे दिनेश वगैरा ने रंजीश वंश प्रार्थी हरिराम की गाड़ी के टायर पर फायर किया जिससे गाड़ी का टायर फट गया। प्रार्थी पक्ष द्वारा गाड़ी छोडकर भागने पर दिनेश वगैरा ने मिलकर गाड़ी के कांच फोड़ दिये व खड़ी गाड़ी के टककर मारी व गाड़ी की स्टेफनी चुराकर ले गये जिस संम्बध में पुलिस थाना सेड़वा पर प्रकरण संख्या 36/2022 पंजीबद्व किया जाकर अनुसंधान शुरू किया गया।
कार्यवाही पुलिस – पुर्व मे नामजद मुख्य आरोपी दिनेश पुत्र राणाराम जाति विश्नोई निवासी दुटवा, मांगाराम पुत्र किशनाराम जाति विश्नोई निवासी गंगापुरा भेरूड़ी को गिरफतार कर घटना में प्रयुक्त बिना नंम्बरी क्रेटा गाडी व एक स्वीफ्ट कार जब्त की गई तथा दिनांक 28.03.23 को आरोपी मालाराम पुत्र श्री तेजाराम जाति विश्नोई निवासी रणोदर पुलिस थाना चितलवाना जिला जालौर को किया गिरफ्तार।
श्री हंसाराम निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी पुलिस थाना सेड़वा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने आसुचना व तकनीकी सहायता से प्रकरण मे वांछित फरार आरोपी नरेन्द्र कुमार फावड़ा पुत्र हरिसिंह फावड़ा जाति जाट उम्र 21 वर्ष निवासी पावण्डा की ढाणी भोपतपूरा रिंगस जिला सीकर को गिरफ़्तार करने में की सफलता हासिल

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें