वृत चौहटन का टॉप -10 वर्ष 2016 से वांछित स्थाई वारंटी गिरफ्तार
1 min read
वृत चौहटन का टॉप -10 वर्ष 2016 से वांछित स्थाई वारंटी गिरफ्तार
AINभारतNEWS राजस्थान स्टेट ब्यूरो अशरफ मारोठी
बाड़मेर जिला पुलिस अधीक्षक श्री दिगंत आनंद ने बताया कि बाड़मेर जिले में वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत श्री धर्मेन्द्र डूकिया वृताधिकारी वृत चौहटन के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने माननीय न्यायालय सिविल न्यायाधीश एवम् न्यायिक मजिस्ट्रेट चौहटन के कोर्ट केस नम्बर 281/2015 सरकार बनाम गजेन्द्र सिंह में वर्ष 2016 से फरार स्थाई वारंटी वृत स्तर पर टॉप -10 चिन्हित अपराधी भूपत सिंह पुत्र सगत सिंह जाति राजपूत निवासी महाबार पीथल पुलिस थाना सदर बाड़मेर को दस्तयाब करने में पुलिस ने सफलता हासिल की।
इस पुलिस कार्यवाही के दौरान हैड कांस्टेबल गोपी किशन वृत कार्यालय चौहटन की विशेष भूमिका रही।
