भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार

भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार
संजीत कुमार की खास रिपोर्ट लालापुर प्रयागराज
लालापुर – प्रयागराज।तहसील में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में किसान चौपाल लगाकर किसानों की समस्या सुनी और किसानों की समस्या के निवारण हेतु तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के युवा जिलाध्यक्ष रामजतन पाल ने कहा कि किसी भी किसान के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। अगर सरकार किसानों की समस्याओं को नहीं सुनेगी तो हम सब बड़ा आन्दोलन करने पर बाध्य होंगे। प्रभारी यमुनापार अफसर अली ने कहा कि हम सब किसानों के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं और सदैव लड़ते रहेंगे। यमुना पार अध्यक्ष प्रवीण पाल ने संगठन के प्रति एक जुट होकर काम करने की बात कही। इसी क्रम में तहसीलदार बारा ने आकर किसानों की समस्यायें सुनी और हर प्रकार से मदद का आश्वासन भी दिए। अन्त में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के मिडिया प्रभारी राजेश चतुर्वेदी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान कमलेश राव, अगम लाल, राजेश चतुर्वेदी,
राजकरण पटेल आदि लोग मौजूद रहे।