April 6, 2026 05:12:35

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

बाड़मेर पुलिस ने तीन स्कार्पियो वाहन सहित 6 तस्कर गिरफतार भारी मात्रा मे 12 क्विंटल 52 किलोग्राम डोडा पोस्त किमतन 80 लाख रूपये के बरामद करने मे महत्वपूर्ण सफलता, तस्करो से 3 पिस्टल, 1 देशी कट्टा, 16 कारतूस जब्त

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

जिला स्पेशल पुलिस टीम की अवैध मादक पदार्थ तस्करो के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही

तस्करो द्वारा पुलिस टीम पर की फायरिंग, जवाबी कार्यवाही में एक तस्कर घायल

डोडा पोस्त से भरी तीन स्कार्पियो वाहन सहित 6 तस्कर गिरफतार, 12 क्विंटल 52 किलोग्राम डोडा पोस्त किमतन 80 लाख रूपये के बरामद करने मे महत्वपूर्ण सफलता, तस्करो से 3 पिस्टल, 1 देशी कट्टा, 16 कारतूस जब्त

AINभारतNEWS राजस्थान स्टेट ब्यूरो अशरफ मारोठी

बाड़मेर जिला पुलिस अधीक्षक श्री दिगंत आनंद IPS ने बताया कि जिले में मादक पदार्थो की धरपकड़ एवं अपराधियों की दस्तयाबी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत श्रीमति नीरज शर्मा वृताधिकारी वृत बालोतरा के सुपरविजन में जिला स्पेशल टीम (डीएसटी टीम), श्री सुखराम उ.नि. थानाधिकारी धोरीमन्ना, श्री उगमराज नि.पु. थानाधिकारी बालोतरा के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम द्वारा पुलिस थाना सिवाना के हल्का क्षैत्र गांव काठाडी रमणीया सरहद में कार्यवाही करते हुए अवैध डोडा पोस्त से भरी 3 स्कार्पियो वाहन सहित 6 तस्करों को दस्तयाब कर उनके कब्जा से भारी मात्रा में 12 क्विंटल 52 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त किमतन 80 लाख रूपये के एवं 3 पिस्टल, 1 देशी कट्टा, 16 कारतूस बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता मिली है।
इस पुलिस कार्यवाही के दौरान तस्करों ने पुलिस टीम की अंधाधुंद फायरिंग जिसपर पुलिस टीम ने अदम्य साहस व कुशलता से आत्मरक्षा में की जवाबी कार्यवाही के दौरान तस्कर जोगाराम के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, पुलिस ने पहाड़ियों में करीब 26 किलोमीटर पीछा कर पांच तस्करों को किया दस्तयाब, इस कार्यवाही में थानाधिकारी पचपदरा, समदड़ी व थानाधिकारी सिणधरी मय पुलिस टीम का भी विशेष सहयोग रहा।
कार्यवाही पुलिस :- दिनांक 13 व 14 अप्रैल 2023 की रात्रि में पुलिस थाना सिवाना के हल्का क्षैत्र गांव काठाडी रमणीया सरहद में डीएसटी टीम, थानाधिकारी बालोतरा व थानाधिकारी धोरीमन्ना ने सयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए संदिग्ध स्कार्पियो वाहनों को घेरा तो डीएसटी टीम के वाहन में सवार कांस्टेबल मोहन राम, व कांस्टेबल अशोक कुमार की गाडी पर अपराधियो ने जान से मारने की नियत से ताबड़तोड़ फायर कर गाडी को टक्कर मारकर पलट दिया व वाहनों को भगाने लगे जिसपर पुलिस टीमों ने तस्करों का पीछा कर रमणियां गांव की सरहद मे तीनों स्कार्पियो गाड़ियों को घेरकर एक आरोपी खींयाराम को गाडी के साथ धर दबोचा अन्य मुलजिम वाहनों से उतरकर रात्रि का फायदा उठाकर मौका से भाग गये। जिस पर तुरन्त पुलिस थाना सिवाना, पचपदरा, समदड़ी, कल्याणपुर, जसोल व सिणधरी पुलिस टीमों को भी शामिल कर आस पास के कच्चे रास्तों व पहाड़ों मे मुलजिमानों की सरगर्मी से तलाशी हेतु कार्डन एवं सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। कई घंटे चले सर्च ऑपरेशन के दौरान 5 आरोपियों को पहाड़ियों में छुपे हुए को करीब 26 कि.मी. पैदल पीछा कर दस्तयाब करने में सफलता हासिल की गई। इस कार्यवाही के दौरान अपराधी जोगाराम ने दुस्साहस दिखाते हुए धोरीमन्ना थानाधिकारी की गाडी पर जान से मारने की नियत से फायर किये जिसपर पुलिस ने रक्षात्मक कार्यवाही करते हुए अदम्य साहस व कुशलता से जवाबी कार्यवाही करने पर अपराधी जोगाराम के पैर में गोली लगने से घायल हो गया जिसको उपचार हेतु भर्ती करवाया गया। दस्तयाब वाहनों की तलाशी लेने पर अन्दर कुल 12 क्विंटल 52 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद करने में सफलता हासिल की गई। दस्तयाब सुदा अपराधियों के कब्जा से 3 पिस्टल, 1 देशी कट्टा मय 16 कारतूस जब्त किये गये। इस सम्बन्ध में पुलिस थाना सिवाना पर प्रकरण दर्ज किया जाकर मुलजिमानों से अवैध मादक पदार्थ व हथियारों की खरीद फरोख्त के सम्बन्ध में गहनता से अनुसंधान व पूछताछ की जा रही है। बरामद डोडा पोस्त की अनुमानित कीमत करीबन 80 लाख रूपये आंकी गई है। आरोपी आले दर्जे के बदमाश व मादक पदार्थ तस्कर है जिनके विरूद्ध विभिन्न पुलिस थानों में अपराधिक प्रकरण दर्ज हो रखे है।
गिरफ्तार मुलजिमान खींयाराम पुत्र जेठाराम जाति जाट निवासी रामदेरिया पुलिस थाना सदर बाड़मेर, जोगाराम पुत्र देराजराम जाति जाट निवासी मोखाब पुलिस थाना शिव, ओमप्रकाश पुत्र किशनाराम जाति जाट निवासी भोजासर पुलिस थाना बायतु, कमलेश पुत्र नवलाराम जाति जाट निवासी भोजासर पुलिस थाना बायतु, कुम्भाराम पुत्र नरसिंगाराम जाति जाट निवासी परेऊ हाल खेड़ पुलिस थाना जसोल,अनाराम उर्फ अनील पुत्र नारणाराम जाति जाट निवासी खट्टू पुलिस थाना पचपदरा। का आपराधिक रेकॉर्ड इस प्रकार है :- मुलजिम खींयाराम के विरूद्ध 2 प्रकरण दर्ज है। मुलजिम जोगाराम के विरूद्ध 2 प्रकरण मारपीट, अपहरण व लूट के दर्ज है,मुलजिम ओमप्रकाश के विरूद्ध 5 प्रकरण एनडीपीएस एक्ट,आर्म्स एक्ट, पुलिस पर फायरिंग, हिरासत से फरारी के दर्ज है, मुलजिम कमलेश के विरूद्ध 5 प्रकरण चोरी, नकबजनी, अवैध हथियार के दर्ज है, मुलजिम कुम्भाराम के विरूद्ध 2 प्रकरण एनडीपीएस एक्ट के दर्ज है, मुलजिम अनाराम उर्फ अनील के विरूद्ध हत्या के प्रयास का एक प्रकरण दर्ज है। इस पुलिस कार्यवाही में बालोतरा थानाधिकारी उगमराज सोनी, धोरीमन्ना थानाधिकारी सुखराम,सहायक उपनिरीक्षक अमीन खान, हैड कांस्टेबल महिपाल सिह, हैड कांस्टेबल प्रेमाराम, कांस्टेबल भुपेंद्र सिंह, मोहन लाल डीएसटी बाडमेर, अशोक कुमार, शिवरतन, उदय सिंह, पुलिस थाना बालोतरा, किशोर , दिनेश कमाण्डों, उतमाराम कमाण्डों, कांस्टेबल नीम्बसिंह ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें