रामसर पुलिस ने 84 वर्षीय बुजुर्ग के साथ हुई लूट की वारदात का किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार
1 min read
रामसर पुलिस ने 84 वर्षीय बुजुर्ग के साथ हुई लूट की वारदात का किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार
AINभारतNEWS राजस्थान स्टेट ब्यूरो अशरफ मारोठी
बाड़मेर जिला पुलिस अधीक्षक श्री दिगंत आनंद ने बताया कि दिनांक 14 व 15 अप्रैल की रात्रि में पुलिस थाना रामसर के हल्का क्षैत्र बगते की बेरी में 84 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति के साथ हुई लूट की वारदात का खुलासा कर अपराधियों की दस्तयाबी हेतु दिये निर्देशानुसार श्री नरपतसिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाडमेर व श्री धर्मेन्द्र डूकिया वृत्ताधिकारी चौहटन के सुपरविजन में थानाधिकारी रामसर श्री दाउद खान मय टीम ने अज्ञात मुलजिमानों द्वारा की लूट की वारदात का 24 घंटे में खुलासा कर पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
घटना का विवरणः- दिनांक 15.04.23 को प्रार्थी सांगाराम पुत्र अर्जुनराम जाति मेघवाल निवासी सीयाणी हाल बगते की बेरी ने पुलिस थाना रामसर में रिपोर्ट पेश कर बताया कि दिनांक 14.04.23 को मैं अपनी ढाणी में अकेला सो रहा था कि रात को करीब 01 बजे के आस पास चार अज्ञात चोरों ने मेरे रहवासी ढाणी के अंदर अनाधिकृत रूप से प्रवेश किया जिनके चेहरे काले कपडे से ढके हुए एवं हाथों में सरिये व धारदार हथियार थे। आते ही मुझ सोए हुए का गला दबाकर मेरे कानों में पहनीं हुई पौने तोले की सोने की मुरकियॉ को निकाल दिया तथा लोहे के संदूक का ताला तोड़कर उसमें रखे 2500 रूपये भी निकाल दिये। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर रामसर पुलिस ने अनुसंधान शुरू कर दिया
कार्यवाही पुलिस :- रात्रि के वक्त बुजुर्ग व्यक्ति के साथ हुई इस लूट की वारदात को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए श्री दाऊद खान उ.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना रामसर मय टीम को दिये निर्देशानुसार पुलिस टीम ने लूट प्रकरण में गहनता से अनुसंधान करते हुए रात्रि में संदिग्ध वाहनों के सम्बन्ध में जानकारी जुटाने का प्रयास किया आसूचना का संकलन कर पुलिस ने एक आरोपी प्रवीण कुमार को मय वाहन के दस्तयाब कर पूछताछ करने पर उसने अपने साथियों के साथ लूट की इस वारदात को करना स्वीकार किया, आरोपी प्रवीण कुमार उर्फ स्वरूप पुत्र हेमाराम जाति मेघवाल उम्र 24 साल निवासी सीयाणी पुलिस थाना रामसर मूलतः सीयाणी का ही निवासी हैं तथा पिछले कुछ समय से बाडमेर में आपराधिक प्रवृति के लोगों के साथ रह रहा है। आरोपी एवं उसके सहयोगी युवा लडके हैं जो शराब एवं ऐशो आराम के लिए पैसों की जरूरत होने पर चोरी एवं लूट की वारदात को अंजाम देते है। आरोपी प्रवीण कुमार उर्फ स्वरूप ने ही इस बुजुर्ग व्यक्ति के बारे में अपने साथियों को बताया था कि यह व्यक्ति ढाणी में अकेला रहता हैं तथा यह लोगों को पैसे ब्याज पर देता है। इसके पास करीब 60-70 लाख रूपये नकद हो सकते है। प्रवीण कुमार के दोस्तों ने इस बात को सत्य मानकर उसके घर में घुसकर लूट की वारदात को दिया अंजाम, रामसर पुलिस आरोपी से साथी मुलजिमानों व अन्य वारदातों के सम्बन्ध में अनुसंधान व गहनता से पूछताछ कर रही है।
