April 5, 2026 07:06:27

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

बालोतरा ईदगाह में ईद-उल-फितर की नमाज अदा कर की अमन चैन की दुआ हजारों की संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने अदा की ईद उल फितर की नमाज

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

बालोतरा ईदगाह में ईद-उल-फितर की नमाज अदा कर की अमन चैन की दुआ

हजारों की संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने अदा की ईद उल फितर की नमाज

AINभारतNEWS राजस्थान स्टेट ब्यूरो अशरफ मारोठी

बालोतरा उपखंड मुख्यालय स्थित मोम्डन ग्राउंड के विशाल परिसर में हजारों की तादाद में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अदा की ईद-उल-फितर की नमाज जामा मस्जिद के पेश इमाम ने ईदगाह में पढ़ाई ईद की नमाज लंबी लंबी एक साथ सफो हजारों की संख्या में खड़े होकर नमाजियों ने अदा की नमाज, एक साथ हजारों नमाजियों ने बारगाह इलाही में किया सजदा, नमाज़ के बाद जामा मस्जिद के पेश इमाम ने खुतबा पढ़ा जिसे खामोशी के साथ सुना गया,पेश इमाम ने देश दुनिया में अमन-चैन मोहब्बत आपसी भाईचारा कायम रखने के साथ हमारे वतन हिंदोस्ता में खुशहाली के लिए बारगाह इलाही में हजारों हाथों को एक साथ उठाकर की दुआएं, ईद-उल-फितर की नमाज अदा करने के बाद रालोपा नेता थानसिंह डोली ने मुस्लिम भाईयों पर गुलाब के फूलों की बारिश, डोली ने नमाजियों से गले मिलकर ईद की दी मुबारकबाद, ईदगाह में पचपदरा विधायक मदन प्रजापत, बालोतरा उपखंड अधिकारी विवेक व्यास, तहसीलदार इमरान खान, बालोतरा पुलिस उपाधीक्षक नीरज शर्मा, थानाधिकारी उगमराज सोनी ने मुस्लिम भाईयों को ईद के पर्व पर मुबारकबाद पेश की, इस अवसर पर बालोतरा पुलिस प्रशासन ने माकूल सुरक्षा व्यवस्था की मुस्लिम समुदाय ने पुलिस प्रशासन का जताया आभार ईदगाह में रालोपा नेता थानसिंह डोली के नेतृत्व में रालोपा नेताओं ने नमाजियों पर गुलाब के फूलों की बारिश कर ईद उल फितर के पर्व पर मुबारकबाद पेश करने का नजारा मुख्य आकर्षण और यादगार का केंद्र रहा जिसकी चहुं ओर प्रशंसा की जा रही है।

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें