बांठिया ने बेंगलोर में सामुहिक वर्षीतप पारणा महोत्सव में लिया भाग,महामहिम राज्यपाल कटारिया से भी की मुलाकात
1 min read
बांठिया ने बेंगलोर में सामुहिक वर्षीतप पारणा महोत्सव में लिया भाग,महामहिम राज्यपाल कटारिया से भी की मुलाकात


AINभारतNEWS राजस्थान स्टेट ब्यूरो अशरफ मारोठी
बालोतरा।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया ने बैंगलोर के चामराजपेट में श्री महावीर स्वामी चेरीटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित सामुहिक वर्षीतप पारणा महोत्सव में लिया भाग, बांठिया ने रविवार को चामराजपेट बैगलोर में सामुहिक वर्षीतप पारणा महोत्सव में शासन सौभाग्य तिलक परम् पूज्य आचार्य श्री डॉ देवेन्द्र सागर सूरीश्वर महाराज के दर्शन कर उनसे लिया आशीर्वाद,असम के महामहिम राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया से भी बांठिया ने की मुलाकात, इस अवसर पर तपस्वियों को कठिन तपस्या के लिए बांठिया ने शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित कर पारणा भी करवाया।
समारोह के मुख्य अतिथि असम के महामहिम राज्यपाल
गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि पूरे एक साल तक तपस्वियों ने तप के साथ भगवान की भक्ति की आज उनकी तपस्या सार्थक हुई कटारिया ने कहा कि जैन धर्म परिवार में जन्म लेना भी गौरव की बात है, जैन दर्शन निवृत्ति का दर्शन है।सम्यक तप का हमारे जीवन में बहुत बड़ा महत्व है,यह हमें दुख मुक्ति का रास्ता प्रदान करता है।
इस दौरान आयोजक मंडल ने कटारिया, बांठिया का स्वागत अभिनंदन किया गया इस दौरान बेंगलोर में प्रवासी राजस्थानियों से भी बांठिया ने की मुलाकात।
