April 6, 2026 07:24:12

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

रामसर पुलिस ने ज्वेलर की कनपटी पर पिस्तौल रखकर आभूषण लूटने की वारदात का किया पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

रामसर पुलिस ने ज्वेलर की कनपटी पर पिस्तौल रखकर आभूषण लूटने की वारदात का किया पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार

AINभारतNEWS से राजस्थान स्टेट ब्यूरो अशरफ मारोठी

बाड़मेर
पुलिस ने लूट की वारदात का किया पर्दाफाश लूट की प्लानिंग करने वाले आरोपी सहित तीन आरोपियों को किया गिरफ़्तार, दुकान बंद कर घर की तरफ जा रहे एक ज्वैलर्स व्यापारी का रास्ता रोककर बदमाशों ने पेट्रोल के रुपए मांगते हुए उसकी कनपटी पर पिस्तौल रखकर जबरदस्ती सोने-चांदी के आभूषणों से भरे बैग लूट कर भागने की वारदात के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार। बाड़मेर जिले के रामसर अजबपुरा गांव में 18 अप्रैल को घटित लूट की इस वारदात के 12 वें दिन पुलिस ने लूट की वारदात करने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर आरोपियों से शत-प्रतिशत सोने-चांदी के आभूषणों को भी किया बरामद
रासमर खड़ीन गांव निवासी हुकमाराम सोनी ने 19 अप्रैल को रामसर पुलिस थाने में रिपोर्ट पेश कर बताया कि 18 अप्रैल की शाम करीब 6:30 बजे में गांव परा से अपनी दुकान को बंद करके बाइक पर घर जा रहा था कि अजबपुरा गांव के पास 2 बाइक सवार बदमाशों ने मेरी बाइक के आगे आकर मुझे रुकवाकर पेट्रोल के रुपए मांगे, रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने पिस्तौल निकालकर मेरी कनपटी पर रख जबरदस्ती मेरा ज्वैलरी से भरा बैग छिन कर भाग गए। बैग में करीब 8 ग्राम सोना एवं करीब 1 किलोग्राम से अधिक चांदी के आभूषण थे, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर सरगर्मी से बदमाशों की तलाश में मौके पर पहुंचकर सोने-चांदी के व्यापारी के साथ हुई लूट की घटना के बाद रामसर थानाधिकारी दाउद खान के नेतृत्व में पुलिस टीम तुंरत घटना स्थल पर पहुंचीं, जिले भर में नाकाबंदी करवाने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश में संभावित रूट का पता कर संदिग्ध लोगों के बारे में सूचना इकट्ठी करने के दौरान
पुलिस टीमों ने घटना स्थल के आसपास लोगों से पूछताछ कर मुखबिर व डीएसटी टीम की मदद से भवानी सिंह पुत्र बाघसिंह गोद पुत्र छुगसिंह निवासी राणीगांव, शैतान सिंह पुत्र कमलसिंह निवासी सनाऊ चौहटन और जयसिंह उर्फ जसवंतसिंह पुत्र हीरसिंह निवासी परो जसाई को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, लूट की वारदात करना स्वीकार करने पर तीनों आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, लूट का माल बरामद कर गहनता से पुलिस पूछताछ करने पर सामने आया कि व्यापारी की दुकान के गांव परों के जसवंतसिंह की आरोपियों से पहले से जान पहचान थी, जसंवतसिंह ने ही अपने दोनों दोस्तों को बुलाकर लूट की प्लानिंग कर वारदात को दिलाया अंजाम, गिरफ्तार आरोपी आले दर्जे के बदमाश है। महिला पुलिस थाने के एक मामले में आरोपी जसवंतसिंह वांटेड है। आरोपी भवानीसिंह के खिलाफ पहले से 3 मामले व शैतानसिंह के खिलाफ 1 मामला पुलिस में दर्ज है।

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें