April 6, 2026 09:23:18

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

बाड़मेर पुलिस ने की त्वरित कार्यवाही, आत्म हत्या करने का विडियो वायरल करने वाले युवक को किया दस्तयाब

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

बाड़मेर पुलिस ने की त्वरित कार्यवाही, आत्म हत्या करने का विडियो वायरल करने वाले युवक को किया दस्तयाब

AINभारतNEWS से राजस्थान स्टेट ब्यूरो अशरफ मारोठी

बाड़मेर जिला पुलिस अधीक्षक श्री दिंगत आनन्द ने बताया कि आज दिनांक 30 अप्रैल 2023 को एक व्यक्ति ने आत्महत्या करने का विडियो किया वायरल, इस पर वृत चौहटन वृताधिकारी के निर्देशन में पुलिस थाना गड़रारोड़ ने मय पुलिस टीम के साथ त्वरित कार्यवाही कर युवक की लोकेशन को ट्रेस करने के बाद बाड़मेर रेल्वे स्टेशन से युवक को दस्तयाब कर उसकी जान बचाने में की सफलता हासिल

कार्यवाही पुलिस :- आज दिनांक 30 अप्रैल 2023 को पुलिस थाना गडरारोड़ के आसूचना अधिकारी खीमसिंह कानि. ने थानाधिकारी बाबुलाल उ.नि. को जरिये वाटसअप एक विडियो भेजा, उक्त विडियो में एक व्यक्ति परेशान होकर आत्महत्या करने की बात बता रहा है। जिसपर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए उसकी पहचान महेश कुमार पुत्र घनश्याम दास जाति महेश्वरी निवासी गडरारोड़ के रूप में की गई, वायरल विडियो में महेश कुमार के बोले शब्दो की गम्भीरता को देखते हुए उसके द्वारा आत्महत्या करने का अंदेशा होने से पुलिस टीम ने उसके मोबाईल नम्बर की पहचान कर उक्त नम्बरों की साईबर सेल बाडमेर से लोकेशन को ज्ञात करने पर लोकेशन बाडमेर रेल्वे स्टेशन की आते ही पुलिस थाना गडरारोड़ के आसूचना अधिकारी खीमसिंह, कांस्टेबल विमलेश ने जो गेम्स ड्युटी पर बाड़मेर आये हुऐ थे, दोनों को तुरन्त रेल्वे स्टेशन भेजा गया जहां युवक महेश कुमार को दस्तयाब करने में पुलिस को सफलता हासिल हुई एक व्यक्ति के आत्महत्या करने की संभावना के मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तुरन्त संभावित आत्महत्या करने वाले युवक को दस्तयाब कर पुलिस ने उसकी जान बचाने का मानवीय कार्य किया जिसकी प्रशंसा की जा रही है।आज इस तरह के गंभीर मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक इंसान की जान बचाकर मानवता का दिया परिचय।

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें