October 4, 2025 19:02:28

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने माता मंदिर पर कार्यकर्ताओं की किए बैठक

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

महाराजगंज ,6 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष के सफलतम कार्यकाल में भारत की धमक पूरे विश्व में जमी है। यह देशहित में पीएम मोदी के विजनरी नेतृत्व और अथक परिश्रम का प्रतिफल है। आज संकट के समय दुनिया भारत और पीएम मोदी के प्रति ही आशा भरी निगाहों से देखती है।उक्त बातें केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर चौक नगर पंचायत के सोनाड़ी माता मंदिर परिसर में आयोजित वरिष्ठ कार्यकर्ता बैठक एवम् टिफिन कार्यक्रम के दौरान कही।उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि पहली सरकार है जो अपने हर वर्ष के कार्योबका लेखा जोखा लेकर जनतावके बीच जाती है।हमारे लिये कार्यकर्ता ही हमारी पूंजी है। कार्यकर्ताओं का सम्मान होना चाहिए। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का माला पहना कर और अंगवस्त्र देकर केंद्रीय मंत्री ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान किया।केंद्रीयमंत्री ने कहा कि 2014 के पहले के हालात क्या थे, वैश्विक मंच पर भारत की क्या स्थिति थी,। हमे मांगने की आदत थी इसे सभी जानते हैं। और, 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में क्या सकारात्मक बदलाव आया है यह भी देश ही नहीं पूरी दुनिया देख रही है। आज भारत देने वाला देश बन गया जिसने दुनिया को फ्री में वैक्सीन दिया ।2014 के पहले भारत के नागरिकों, प्रवासियों, भारतवंशियों को वह सम्मान नहीं मिलता था जिसके वह हकदार थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष के कार्यकाल में भारतीय नागरिकों, प्रवासियों व भारतवंशियों का समूचे विश्व में सम्मान बढ़ा है। उन्होंने पीएम मोदी के तीन देशों की यात्रा के अभूतपूर्व क्षणों का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत और प्रधानमंत्री जी के प्रति बढ़े आकर्षण से हर भारतीय को गर्व है।इस अवसर पर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष के सफलतम कार्यकाल में भारत की धमक पूरे विश्व में जमी है। यह देशहित में पीएम मोदी के विजनरी नेतृत्व और अथक परिश्रम का प्रतिफल है। आज संकट के समय दुनिया भारत और पीएम मोदी के प्रति ही आशा भरी निगाहों से देखती है।जिला संयोजक संजय पांडेय ने कहा कि कहा कि देश में हर क्षेत्र में अभूतपूर्व’ विकास हुआ है और ‘राष्ट्र प्रथम’ के मंत्र ने मोदी की नीतियों का मार्गदर्शन किया है।

उन्हों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नौ साल के कार्यकाल में जहां एक तरफ दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है, वहीं देश की आंतरिक और बाह्य सुरक्षा सुदृढ़ हुई है और आज भारत को कोई आंख दिखाने की हिमाकत नहीं कर सकता। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास, जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ पटेल, प्रभाकर द्विवेदी, जिला मंत्री आशुतोष शुक्ला, आशीष मिश्रा,प्रमुख प्रतिनिधि राम हरख गुप्ता, प्रमुख प्रतिनिधि इंजी विवेक गुप्ता,पूर्व जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह, विजय पांडेय ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर दिलीप शर्मा, सूर्यनाथ शर्मा, अशोक पटेल, रणधीर सिंह,अशोक विश्वकर्मा, नारद जायसवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजयुमो दिनेश जायसवाल, वीरेंद्र लोहिया, राकेश अग्रहरी, आद्य पांडेय, शंभू वर्मा, कपिल देव पांडेय, विद्या पांडेय , रुदल साहनी,परशुराम जायसवाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने मंदिर परिसर में पौधा भी लगाया।

क्राइम ब्यूरो महराजगंज AIN भारत NEWS कैलाश सिंह

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें