भाजपा नेता डॉ संगम मिश्र किसानों के सुख-दुख के हमेशा साथी
1 min read
भाजपा नेता डॉ संगम मिश्र किसानों के सुख-दुख में हमेशा साथ रहेंगे!
लालापुर प्रयागराज
शंकर देव त्रिपाठी एडवोकेट द्वारा
परसरा गांव में आयोजित उत्तम सरसों के बीज को बोने के संबंध में शंकर देव त्रिपाठी एडवोकेट के साथ संगम मिश्र टीम ने किसानों से चर्चा की। किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए शंकरदेव त्रिपाठी प्रान्त संस्कृत प्रमुख विश्व हिंदू परिषद काशी प्रांत ने कहा सरसों के उत्तम बीज बोने से पैदावार में कई गुना बढ़ोतरी हो जाती है। जिससे किसानों की आय में बहुत बड़ी वृद्धि होती है और देश में तिलहन की समस्या में भी सहायता प्राप्त होती है। भारत में दुनिया से खरीदे जाने वाले तेल पर निर्भरता कम होगी। भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही परियोजनाओं की जानकारी देते हुए शंकरदेव त्रिपाठी ने कहा जब देश का किसान खुशहाल होगा तो देश मजबूत बनेगा। उन्होंने कहा डॉ संगम मिश्र के द्वारा भी जमुनापार में किसानों को उत्तम बीज के अधिक से अधिक प्रयोग के लिए जागरूकता किया जा रहा है। अच्छे बीजों की जानकारी के बिना किसानों को फसल का बहुत नुकसान उठाना पड़ता है। उन्होंने अगवन खेती एवं अच्छे बीजों को बोन की किसानों को सलाह दी। कृषि वैज्ञानिक आरपी श्रीवास्तव ने अच्छे बीज के फायदे किसानों को गिनाये।
इसके साथ ही डा. संगम मिश्र टीम के साथ शंकरदेव त्रिपाठी ने धरा, भवंधर, परसरा,पचखरा, रिगवां आदि गांव में डॉ संगम मिश्र के समर्थन में सभाए एवं गोष्ठियों का आयोजन किया।
इसके साथ ही क्षेत्र के पचखरा निवासी 93 वे वर्षीय प्रतिष्ठित आदिवासी समाजसेवी के निधन पर उनके आवास पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उनके सुपुत्र गंगा प्रसाद कानूनगो साहब एवं सीओ साहब से मिलकर सांत्वना दी।
शंकर देव त्रिपाठी एडवोकेट के साथ संगम मिश्र टीम के कार्यकर्ता जसरा में गायत्री महायज्ञ भागवत कथा में भी सम्मिलित हुए। संत महात्माओं एवं जजमान का आशीर्वाद प्राप्त किया। संत महात्माओं एवं जजमानों से कहा कि वह डॉ संगम मिश्र को इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र से 2024 में विजय होने का आशीर्वाद प्रदान करें। वहां उपस्थित लोगों ने डॉ संगम मिश्र को भागवत कथा में आने के लिए सादर निमंत्रण सहित आग्रह किया।
कार्यक्रम में आसपास गांवों से बहुत से वरिष्ठ लोग उपस्थित रहे। जिसमें मुख्य रूप से भूपेंद्र पाठक महामंत्री मंडल, राम गणेश पाठक, सत्येंद्र प्रताप सिंह पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा,आलोक त्रिपाठी वरिष्ठ पत्रकार, वरिष्ठ समाजसेवी राजा बाबू पाठक,आचार्य अभिषेक शुक्ल, शशिकांत पांडेय, बुद्धि प्रकाश द्विवेदी, आदि वरिष्ठ लोग उपस्थित रहे।
Ain भारत न्यूज़ संवाददाता सतीश द्विवेदी की ख़ास रिपोर्ट ख़बर भी असर भी लालापुर प्रयागराज