मनचले आशिक की आशिकी का नाबालिक लड़की हुई शिकार पुलिस का चला जबरजस्त प्रहार।
1 min read
मनचले आशिक की आशिकी का नाबालिक लड़की हुई शिकार पुलिस का चला जबरजस्त प्रहार।
ब्यूरो रिपोर्ट महराजगंज
आए दिन सुर्खियों में चलता आ रहा प्रेम प्रसंग का मामला रोजाना इस मामले में कही बालिक लड़कियां तो कही नाबालिक लड़कियां हो रही मनचलों का शिकार वही राज्य सरकार के द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं की तरफ जोर दे रही है तो दूसरी तरफ बालिक एवं नाबालिक लड़कियां दरिंदगी की शिकार होती जा रही हैं
ऐसा ही मामला एक उत्तर प्रदेश के जनपद महराजगंज बृजमनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की है जहां पर उसका थाना क्षेत्र ग्राम पंचायत चित्तापुर के रहने वाले 20 वर्षीय लड़के ने अपने प्रेम जाल में बृजमनगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली नाबालिक लड़की को बहला फुसला कर फरार हो गया था पीड़ित लड़की के पिता के प्रार्थना पत्र को संज्ञान में लेते हुए जनपद सिद्धार्थनगर के उसका थाना क्षेत्र ग्राम पंचायत चित्तापुर निवासी जीतू साहनी पुत्र मंगरू के खिलाफ मुoअoसंo 385/2024 धारा 137(2),74 बीएनएस 09/10 पोस्को एक्ट में दर्ज किया गया था जिसको संज्ञान में लेते हुए थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह के द्वारा उपरोक्त लड़के को बृजमनगंज रेलवे लाइन के पास से पकड़ लिया गया
वही इस संबंध में थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह के द्वारा बताया गया कि पुलिस अधीक्षक महराजगंज के द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में उक्त लड़के को पकड़ कर अग्रिम कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा दिया गया।