किसी कार्यकर्ता के सम्मान को झुकने नहीं दूंगा-राजेश शुक्ला नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष यमुनापार
1 min read
किसी कार्यकर्ता के सम्मान को झुकने नहीं दूंगा-राजेश शुक्ला नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष यमुनापार
AiN भारत न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट प्रयागराज
जिलाध्यक्ष राजेश ने आगामी पंचायत चुनाव व विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं से जुटने का आह्वान किया
नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष का बारा विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने शंकरगढ़ पहुंचने पर किया जोरदार स्वागत अभिनन्दन
21 मार्च 2025 प्रयागराज। प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान हमारा सम्मान है,किसी कार्यकर्ता के सम्मान को झुकने नहीं दूंगा यह राजेश शुक्ला का आप सभी कार्यकर्ताओं से वादा है। शीर्ष नेतृत्व ने मुझ पर भरोसा जता कर मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उस भरोसे पर खरा उतरना हम सबकी जिम्मेदारी है। वह आप सभी के सहयोग से आने वाले पंचायत चुनाव व विधानसभा चुनाव कमल खिलाकर मोदी योगी के हाथों को मजबूत करना होंगा उक्त बातें भाजपा यमुनापार के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने शुक्रवार को शंकरगढ़ में आयोजित विधानसभा बारा के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह को सम्बोधित करते हुए कार्यकर्ताओं से कहीं और शीर्ष नेतृत्व को जिम्मेदारी सौंपने पर आभार व्यक्त किया।
इसके पूर्व नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला का शंकरगढ़ पहुंचने पर पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं और नगर के व्यापारियों ने ढ़ोल नगाड़े के साथ माला पहनाकर स्वागत किया। उपरोक्त जानकारी देते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर वंदेमातरम के साथ अभिनन्दन समारोह का शुभारंभ हुआ।
शंकरगढ़ मंडल अध्यक्ष अखिलेश सिंह पटेल के अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सर्व प्रथम मंडल अध्यक्ष अखिलेश सिंह पटेल, मनकामेश्वर मंडल अध्यक्ष बंदना सिंह, आशीष पाल,जगत शुक्ला, दिनेश प्रजापति ने स्वागत किया, इसके बाद ब्लाक प्रमुख कौंधियारा इन्द्रनाथ मिश्रा,नगर पंचायत शंकरगढ़ अध्यक्ष काशी क्षेत्र पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष अश्वनी सिंह पटेल, काशी क्षेत्र किसान मोर्चा उपाध्यक्ष रमाकांत विश्वकर्मा,जिला पदाधिकारी संतोष त्रिपाठी,जय सिंह पटेल, अशोक पाण्डेय, पुष्पराज सिंह पटेल, प्रकाश शुक्ला प्रचंड, कमलेश त्रिपाठी,शिवराम सिंह परिहार,दिलीप कुमार चतुर्वेदी, सुरेश शुक्ला,सतीश विश्वकर्मा, मिथिलेश पांडेय के बाद मोर्चा जिलाध्यक्ष राजमणि पासवान,सुधाकर पांडेय, सुभाष सिंह पटेल,अरूण सिंह, अनूप केसरवानी, कुंजन लाल मिश्रा,रोहित केसरवानी,सुधा गुप्ता, प्रदीप कुमार मिश्रा,धर्मराज पाल, सुधाकर सिंह,आलोक तिवारी,विष्णू शुक्ला, उमेश शुक्ला आदि ने अंगवस्त्रम भेंट कर माल्यार्पण करते हुए स्वागत सम्बोधन किया। संचालन जिला मंत्री शिवराम सिंह परिहार ने किया व आभार भाजपा नेता अनूप केसरवानी ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि छेदीलाल कोटार्य,मूलचंद केसरवानी, अरविंद केसरवानी, संजीव मिश्रा उर्फ गुड्डा प्रधान, चन्द्र मणि त्रिपाठी,रजनीश ओझा,सुनील पांडेय,रामु शुक्ला,राम नरेश, नरेंद्र गुप्ता, रामखेलावन गुप्ता आदि व्यापारियों, समाजसेवियों, विचार परिवार के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष का स्वागत अभिनन्दन कर सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
