October 16, 2026 13:06:07

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

प्रयागराज में ट्रेन पलटाने की साजिश नाकाम:जांच में ट्रैक पर मिला लोहे का पोल, रोकी गई मालगाड़ी

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

प्रयागराज में ट्रेन पलटाने की साजिश नाकाम:जांच में ट्रैक पर मिला लोहे का पोल, रोकी गई मालगाड़ी

 

 

AiN भारत न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट प्रयागराज

 

सूत्र द्वारा मेली जानकारी AiN चैनल पुष्टि नहीं करता

प्रयागराज। से लखनऊ जाने वाली रेलवे ट्रैक पर ट्रेन को पलटाने की साजिश नाकाम हो गई। शनिवार की भोर में लखनऊ रूट पर फाफामऊ और अटरामपुर रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन को पलटाने की साजिश नाकाम हो गई। रेलवे को जांच में ट्रैक पर लोहे का पोल मिला। हालांकि लोको पायलट की सर्तकता के कारण बड़ा हादसा होने से बच गया। लोको पायलट ने मालगाड़ी को रोकने के बाद मामले की जानकारी रेलवे के अधिकारियों को दी। – ऊंचाहार की तरफ जा रही थी मालगाड़ी- प्रयागराज से शनिवार की सुबह मालगाड़ी ऊंचाहार की तरफ जा रही थी। मालगाड़ी के लोको पायलट संयोग शर्मा ने रेलवे ट्रैक पर अचानक लोहे का पोल देखा तो उन्होंने इंमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया। इसके बाद ट्रेन के मैनेजर प्रवीण की मौजूदगी में वहां से पोल हटाया गया। इसके बाद पूरे मामले की जानकारी लखनऊ मंडल के कंट्रोल रूम को दी गई। इसके बाद सहायक उप निरीक्षक रेलवे सुरक्षा बल फाफामऊ मौके पर पहुंचे। रेलवे के अधिकारियों को कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है।- रेलवे अधिकारियों में मची खलबली फाफामऊ और अटरामपुर रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर लोहे का पोल मिलने के बाद रेलवे महकमे में खलबली मच गई। आरपीएफ के कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए। आरपीएफ की टीम ने जांच शुरू कर दी है। रेलवे ट्रैक के आस-पास के घरों की में रहने वालों से भी आरपीएफ पूछताछ कर रही है। वहीं रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा जाएगा।

प्रमुख खबरे

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें