September 11, 2025 01:44:21

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

प्रयागराज में पुराने यमुना पुल पर जब प्राण के पीछे दौड़े थे मनोज कुमार, संगमनगरी से था गहरा नाता

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

प्रयागराज में पुराने यमुना पुल पर जब प्राण के पीछे दौड़े थे मनोज कुमार, संगमनगरी से था गहरा नाता

 

AiN भारत न्यूज़ क्राइम रिपोर्ट विधा सागर द्विवेदी प्रयागराज

 

प्रयागराज। फिल्म अभिनेता मनोज कुमार का संगमनगरी से गहरा नाता रहा है। 70 के दशक में वह दो बार यहां आए थे। उनकी फिल्म उपकार इसी शहर की देन रही है। तब देश के प्रधानमंत्री रहे लाल बहादुर शास्त्री के कहने पर उन्होंने उपकार की न सिर्फ कहानी लिखी, बल्कि उसके कई दृश्यों को इसी शहर में फिल्माया भी। इतना ही नहीं फिल्म पूरब पश्चिम के एक सीन की शूटिंग के लिए खलनायक प्राण के साथ वह पुराने यमुना पुल पर दौड़े भी थे। 1965 की भारत-पाकिस्तान जंग के बाद पीएम लालबहादुर शास्त्री के कहने पर मनोज कुमार ने फिल्म उपकार बनाई थी। इससे जुड़े कई किस्से इस शहर के लोगों के जेहन में उनके निधन के बाद ताजा हो गए। बाबा अभय अवस्थी बताते हैं कि लाल बहादुर शास्त्री ने मनोज को अपने लोकप्रिय नारे जय जवान जय किसान पर एक फिल्म बनाने को कहा था। शास्त्री जी के कहने पर मनोज कुमार ने 1967 में फिल्म उपकार बनाई थी। देशभक्ति से सराबोर इस फिल्म ने खूब वाहवाही लूटी थी। अभय बताते हैं कि मनोज कुमार के रिश्ते राजनेताओं से अच्छे थे। 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के बाद मनोज की मुलाकात लाल बहादुर शास्त्री से हुई थी। उनके आग्रह पर बनी उपकार फिल्म उस साल बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी। इसका संगीत 1960 के दशक का छठा सबसे ज्यादा बिकने वाला हिंदी फिल्म एल्बम था। उपकार का गाना मेरे देश की धरती आज भी लोगों की जुबान पर है।- पुल पर लगी थी सिने प्रेमियों की भीड़- रंग निर्देशक सुषमा शर्मा बताती हैं कि फिल्म पूरब-पश्चिम की शूटिंग के लिए अभिनेता मनोज कुमार प्राण के साथ 1970 में संगमनगरी आए थे। इस फिल्म के एक दृश्य की शूटिंग पुराने यमुना पुल पर चल रही थी। इस सीन में प्राण पुल पर भाग रहे थे और मनोज कुमार दौड़ते हुए उनका पीछा कर रहे थे। इस शूटिंग को देखने के लिए तब सिने प्रेमियों और प्रसंशकों की भीड़ पुल पर लग गई थी। तब फिल्म यूनिट के आग्रह पर पुलिस ने शूटिंग देखने पर रोक लगा दी थी। भीड़ को वहां से हटने के लिए विवश कर दिया गया था। इससे नाराज होकर लोगों ने फिल्म यूनिट के सदस्यों पर पथराव कर दिया था। मारपीट होने के बाद अफरातफरी मच गई थी।

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें