September 11, 2025 01:38:59

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

स्वच्छ घाट में प्रयागराज देश में नंबर-1:स्वच्छ भारत मिशन में नगर निगम को मिला राष्ट्रीय सम्मान, जनभागीदारी में दूसरा स्थान

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

स्वच्छ घाट में प्रयागराज देश में नंबर-1:स्वच्छ भारत मिशन में नगर निगम को मिला राष्ट्रीय सम्मान, जनभागीदारी में दूसरा स्थान

 

AiN भारत न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट प्रयागराज

 

प्रयागराज। नगर निगम ने स्वच्छता के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत ‘स्वच्छ घाट-2024’ श्रेणी में प्रयागराज को देश में पहला स्थान मिला है। साथ ही “स्वच्छता ही सेवा- 2024” की जनभागीदारी श्रेणी में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। लखनऊ में आयोजित समारोह में यह सम्मान दिया गया। उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा ने प्रयागराज नगर निगम के अपर नगर आयुक्त अरविंद राय और जोनल अधिकारी संजय ममगाई को पुरस्कार प्रदान किया। मंत्री ने कहा कि प्रयागराज ने स्वच्छता में तकनीक, योजना और जनभागीदारी का बेहतरीन समन्वय किया है। उन्होंने महाकुंभ की तैयारियों के लिए नगर निगम के कार्यों की सराहना की। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट कंट्रोल रूम जैसे नवाचारों से शहर की सफाई व्यवस्था को नई दिशा मिली है। प्रयागराज के महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी और नगर आयुक्त चंद्र मोहन गर्ग ने शहरवासियों और नगर निगम टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सम्मान सामूहिक जागरूकता और समर्पित प्रयासों का परिणाम है। नगर निगम भविष्य में स्वच्छता के नए मानक स्थापित करेगा और महाकुंभ को स्वच्छता का आदर्श बनाएगा।

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें