September 17, 2025 03:39:29

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

भ्रष्टाचार के गढ़ में सीडीओ के निरीक्षण के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

भ्रष्टाचार के गढ़ में सीडीओ के निरीक्षण के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

 

AiN भारत न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट प्रयागराज

 

 

क्या सिर्फ गाढा कटरा ही एकमात्र ग्राम पंचायत है जो अधिकारियों की नजर में है

 

प्रयागराज।शंकरगढ़ मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह के आकस्मिक निरीक्षण के बावजूद शंकरगढ़ ब्लाक में भ्रष्टाचार पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। मनरेगा सेल में फल-फूल रहे भ्रष्टाचार पर कोई असर नहीं दिखा, जिससे लोगों में आक्रोश है।

76 ग्राम पंचायत में सिर्फ गाढा कटरा ही एकमात्र ग्राम पंचायत है जो अधिकारियों की नजर में है?

 

मुख्य विकास अधिकारी ने गाढा कटरा गौशाला का निरीक्षण किया, लेकिन क्षेत्र के अन्य अव्यवस्थित गौशालाओं और ग्राम पंचायतों का निरीक्षण क्यों नहीं किया गया? लोगों की मांग है कि मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह शंकरगढ़ विकासखंड के अन्य ग्राम पंचायत का भी निरीक्षण करें और विकास कार्यों की हकीकत जांचे परखें।

 

ब्लॉक के बाउंड्री वाल से सटाकर अवैध निर्माण पर भी नहीं हुई कार्रवाई

 

शंकरगढ़ ब्लॉक के बाउंड्री वाल से सटाकर आधा दर्जन से ज्यादा लोगों के द्वारा अवैध रूप से बारजा, खिड़की, दरवाजों को अनधिकृत रूप से ब्लॉक परिसर की तरफ खोल लिया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

 

अब देखना होगा कि मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह क्या कार्रवाई करती हैं

 

लोगों को उम्मीद है कि मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह विकासखंड के भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार करते हुए विधि करवाई करेंगी और शंकरगढ़ विकासखंड में विकास की गति को बढ़ावा देंगी। लेकिन अगर मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई नहीं करती हैं तो लोगों का विश्वास प्रशासन से उठ जाएगा और भ्रष्टाचारियों के हौसले भ्रष्टाचार के प्रति दिन पर दिन और बुलंद होते जाएंगे।

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें